हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 हवाई अड्डों का होगा विकास, कैबिनेट में 20 एजेंडों पर लगी मुहर

इन 6 हवाई अड्डों को मिलेगा नया जीवन (News24 GFX)
विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच लगातार खींचतान जारी है। वहीं, इस बीच राज्य सरकार भी काफी सक्रिय हो गई है। बिहार के अलग-अलग जिलों में सीएम नीतीश कुमार और मंत्रियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की जा रही है। इसमें राज्य की सड़कों और एयरपोर्ट के विकास का काम भी शामिल है। इसी सिलसिले में मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 20 एजेंडों पर मुहर लगी। साथ ही राज्य के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई फैसले लिए गए हैं।

इन 6 एयरपोर्ट को मिलेगा नया जीवन

कैबिनेट की बैठक में राज्य के छोटे एयरपोर्ट के विकास के लिए अहम फैसला लिया गया है। बैठक में राज्य के छोटे एयरपोर्ट को उड़ान योजना के तहत विकसित करने का प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसे कैबिनेट ने सहमति के साथ पास कर दिया। फैसले के अनुसार, मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा जिले के एयरपोर्ट को उड़ान योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। छोटे एयरपोर्ट के विकास के लिए बिहार सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ MOU को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं ऐश्वर्या राज? जो चुनी गईं मिसेज बिहार 2025, राजनीति से है खास कनेक्शन

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट के इस फैसले से छोटे शहरों को हवाई संपर्क का लाभ मिलेगा, जिसके साथ इन क्षेत्रों में लोगों की हवाई यात्रा सुलभ होगी। साथ ही राज्य में टूरिज्म, निवेश और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि उड़ान योजना का उद्देश्य देश के छोटे और मंझोले शहरों को एयर नेटवर्क से जोड़ना है। इसके अलावा कैबिनेट ने पटना में 3 नए फाइव स्टार होटल बनाने को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola