हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 'सम्राट' मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय, जानें किस फॉर्मूले पर बनेंगे NDA से 27 मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion 2026) 7 मई को होने जा रहा है. ये शपथग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा जिले लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. और बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर सत्ता का बंटवारा होगा.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion 2026) 7 मई को होने जा रहा है. ये शपथग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा जिले लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. और बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर सत्ता का बंटवारा होगा.

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इस विस्तार का महत्व और बढ़ जाता है. इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों और चुनावी रणनीतियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में एनडीए घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 12 मंत्री, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से 11 मंत्री, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 मंत्री, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं.

विज्ञापन

बिहार मंत्रिमंडल में 50-50 का फॉर्मूला

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने जदयू कोटे के दो वरिष्ठ नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शपथ ली थी. सम्राट सरकार में मंत्रियों के शेष 33 पद पिछले 19 दिनों से रिक्त हैं.

एनडीए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू ने भाजपा को सीएम का पद दे दिया है, इसलिए इस बार सरकार में भाजपा-जदयू के मंत्रियों की संख्या बराबर रहेगी.

विज्ञापन
  • सम्राट सरकार में 16-16 नेता मंत्रिमंडल में रहेंगे.
  • मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल.
  • भाजपा के कोटे के 12 और जदयू कोटे के 11 मंत्री होंगे.
  • लोजपा (आर) के दो, हम और रालोमो के पास एक-एक मंत्री
  • मौजूदा मंत्रिमंडल में भी दो-तीन पद खाली रखे जाएंगे.

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की मुलाकात

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद नीतीश कुमार के आवास सम्राट चौधरी पहुंचे थे. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली से निर्देश मिले थे, उसे पहुंचाने के लिए नीतीश कुमार के पास सम्राट चौधरी गए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola