---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज… CM सम्राट चौधरी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह और राजनाथ सिंह से होगी चर्चा!

दिल्ली दौरे के दौरान सम्राट चौधरी की कई अहम बैठकें प्रस्तावित हैं. सबसे पहले वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे.

---विज्ञापन---

बिहार की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य में लंबे समय से चर्चा में चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब हलचल तेज हो गई है. इसी सिलसिले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे हैं.

दिल्ली दौरे के दौरान सम्राट चौधरी की कई अहम बैठकें प्रस्तावित हैं. सबसे पहले वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे.

---विज्ञापन---

सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इन बैठकों में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार विस्तार से चर्चा होगी. कई नए चेहरों को मौका मिलने की चर्चा है, जबकि क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को साधने पर भी खास फोकस रहेगा. ऐसे में सम्राट चौधरी का यह दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर और साफ हो सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2026 10:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola