Bihar Byelection में INDIA को झटका, प्रशांत किशोर के दावे फुस्स, चारों सीटों पर NDA आगे

Bihar By-election Result 2024: बिहार के उपचुनाव के रुझानों में तेजशवी यादव की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

Bihar By-election Result 2024

अमिताभ ओझा

विज्ञापन

Bihar By-election Result 2024: बिहार में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। आज इन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। जिसके सामने आ रहे रुझानों में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन पीछे दिख रहा है। वहीं भाजपा तेजी से बढ़त बनाए हुए है। बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें से 3 सीटों पर इंडिया और एक सीट पर NDA का कब्जा था। लेकिन अब तक के रुझानों में तीन सीटों पर एनडीए और एक सीट पर मायावती की पार्टी बसपा आगे चल रही है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद बिहार के तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज के विधायक सांसद बन गए, जिसके बाद यहां की विधानसभा सीटें खाली हो गईं। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए, जिसके परिणाम इंडिया गठबंधन के खिलाफ जा रहे हैं।

बेलागंज और इमामगंज सीट पर BJP आगे

बेलागंज और इमामगंज सीट के लिए गया में मतगणना चल रही है। इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहु दीपा मांझी एनडीए की उम्मीदवार हैं। मतगणना के शुरुआती 3 राउंड में पिछड़ने के बाद दीपा मांझी लगातार अपने प्रतिद्वंदी RJD के रौशन मांझी से बढ़त बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं, दीपा मांझी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

विज्ञापन

गया के ही बेलागंज सीट पर भी लड़ाई दिलचस्प हो गई है। पिछले 7 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते आ रहे सुरेंद्र यादव के जहानाबाद से सांसद चुने जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। यहां आरजेडी का अभेद गढ़ रहा है, लेकिन इस बार यह किला डगमगाता दिख रहा है। इस बार आरजेडी ने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया था। यहां से जनसुराज ने मो अमजद को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने सुरेंद्र यादव का किला ध्वस्त कर दिया है, वह रुझानों में लगातार आगे चल रही है।

जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

वहीं भोजपुर के तरारी विधानसभा सीट पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प है। भाकपा माले के इस गढ़ में भाजपा का परचम लहराते दिख रहा है। सुदामा प्रसाद के आरा से सांसद चुने जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा था, जिसमें राजू यादव भाकपा माले के उम्मीदवार थे। जबकि बीजेपी ने यहां से पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाया था। 11वें राउंड की गिनती के बाद विशाल प्रशांत लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा और बसपा में टक्कार

वही दूसरी तरफ रामगढ़ सीट पर भी आरजेडी बुरी तरह हार रही है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जागतानंद सिंह के बड़े बेटे सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद चुने जाने के बाद इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में उनके भाई अजित सिंह को आरजेडी ने उम्मीदवार बनाया था। लेकिन आज सुबह से मतगणना की शुरुआत होने के साथ ही आरजेडी तीसरे स्थान पर रही है। मुकाबला बीजेपी के अशोक सिंह और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतीश सिंह के बीच चल रहा है। यहां पर भी बीजेपी के अशोक कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन

कुछ खास नहीं दिखा पाई जनसुराज पार्टी

एक तरफ जहां बिहार के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी अपना कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। जबकि बड़े ही दमखम के साथ जनसुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ