---विज्ञापन---

बिहार

बिहार उपचुनाव में BJP उम्मीदवारों का ऐलान कब! जानें क्या बोले अध्यक्ष दिलीप जायसवाल?

Dilip Jaiswal: दिलीप जायसवाल ने बिहार उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जायसवाल ने कहा कि इस बार NDA मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल करने की बात कही।

Dilip Jaiswal Latest News: बिहार विधानसभा की 4 खाली सीटों पर चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। वहीं अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भाजपा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि BJP 18 और 19 अक्टूबर के बीच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी। जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे हैं, प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने चुनाव में जीत का दावा किया है।

BJP उम्मीदवारों का कब होगा ऐलान?

बिहार में उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम का आने वाले 2-3 दिन में ऐलान कर सकती है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। बिहार विधानसभा की 4 खाली सीटों में कैमूर के रामगढ़, भोजपुर के तरारी, गया के इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीटों का नाम शामिल है। उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार में जहरीली शराब से कोहराम, छपरा-सीवान में 6 लोगों की मौत, 2 की आंखों की रोशनी गई

जहरीली शराब पर क्या बोले जायसवाल?

जहरीली शराब से छपरा में हुई मौतों पर जब जायसवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं कि सभी लोगों को सुधारने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए कहा कि वह शराबबंदी को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। कहीं न कहीं हम सभी लोगों को इससे बचने की जरूरत है। इस मामले पर सरकार अपना काम कर रही है।

---विज्ञापन---

तेजस्वी यादव पर क्यों भड़के?

तेजस्वी यादव पर भी उन्होंने हमला बोला। दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी की यात्रा शुरू होने और यात्रा स्थगित होने पर कहा कि जिस वक्त जनता बाढ़ से परेशान थी, उस वक्त वह पूछने नहीं गए, राजनीतिक दुकानदारी चलाने निकले थे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए थे, जिसपर दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी के स्वास्थ्य पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। ऐसा न हो कि तेजस्वी यादव के साथ भी यह घटना हो जाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गिरिराज सिंह की स्वाभिमान यात्रा से पहले बिहार में सियासत गरमाई, JDU ने याद दिलाया संविधान

First published on: Oct 16, 2024 02:55 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola