बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कार्रवाई तेज, EOU के निशाने पर कई VIP

बिहार विधानसभा में वर्ष 2024 के फ्लोर टेस्ट के दौरान सामने आए कथित विधायकों की खरीद-फरोख्त एवं अपहरण के मामले में जांच तेज कर दी गई है। जदयू विधायक सुधांशु शेखर द्वारा 2024 में फ्लोर टेस्ट के दौरान पटना के कोतवाली थाना में एफआईआर संख्या 101/24 के तहत एक गंभीर मामला दर्ज कराया गया था। पढ़ें अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

Bihar News, bihar, Economic Offences Unit, EOU, Janata Dal United, Rashtriya Janata Dal, बिहार न्यूज, बिहार, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, ईओयू,

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई का बड़ा एक्शन

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधानसभा में वर्ष 2024 के फ्लोर टेस्ट के दौरान सामने आए कथित विधायकों की खरीद-फरोख्त एवं अपहरण के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit – EOU) ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस बहुचर्चित मामले में अब अभियुक्तों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

RJD से जुड़ा है इंजीनियर सुनील

जदयू विधायक सुधांशु शेखर द्वारा 2024 में फ्लोर टेस्ट के दौरान पटना के कोतवाली थाना में एफआईआर संख्या 101/24 के तहत एक गंभीर मामला दर्ज कराया गया था। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 342 (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना), 343, 346, 34 (सामूहिक अपराध), 120बी (आपराधिक साजिश), और 365 (अपहरण) लगाई गई थीं। इस केस में राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े इंजीनियर सुनील को आरोपी बनाया गया है। सुनील पटना कोतवाली क्षेत्र के थाना किदवईपुरी इलाके के निवासी के रहने वाले हैं।

Advertisment

10 करोड़ रुपये का दिया था ऑफर

मधुबनी के हरलाखी से जदयू विधायक सुधांशु शेखर का आरोप है कि जदयू विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए ऑफर देने की बात कही गई थी। उन्हें 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। दूसरे विधायक कृष्ण मुरारी शरण को मंत्री पद के ऑफर की बात कही गई। सुधांशु शेखर ने जदयू विधायक डॉ. संजीव पर जदयू के ही विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का केस दर्ज कराया था।

इंजीनियर के आवास पर नोटिस तामील

घटना के महत्व और संवेदनशीलता को देखते हुए यह मामला कोतवाली थाना से आर्थिक अपराध इकाई को ट्रांसफर कर दिया गया था। ईओयू ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए अब आरोपी इंजीनियर सुनील के दोनों आवासों पर विधिवत नोटिस तामील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह नोटिस पूछताछ के लिए तलब करने और जांच प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।

विधानसभा से पहले विरोधियों पर कस रहा शिकंजा

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ता पक्ष अपने विरोधियों पर शिकंजा कस रहा है। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में भी हाईकमान से एक्शन लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ