Bihar Business Connect Global Investor Summit: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आगाज हो चुका है। बिजनेस कनेक्ट में हिस्सा लेने के लिए कई नामी कंपनियां पहुंची हैं। 40 से अधिक कंपनियों ने आईटी सेक्टर में काम करने को लेकर इच्छा जाहिर की है। इन कंपनियों ने 4 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए हैं। इस बार सुपरसेवा, जय श्री टेक्नोलॉजीज, ABPL और एक्सेल डॉट जैसी कंपनियां कनेक्ट में शामिल हुई हैं। इन कंपनियों में बिहार IT नीति 2024 को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जो प्रदेश में निवेश की दिशा में बड़ा कदम है।
‘बिहार बिजनेस कनेक्ट- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के भाग लेने से सरकार भी खुश है। पटना में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के पहले दिन कई कंपनियों ने आईटी विभाग के साथ करार (MOU) किए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के आईटी मिनिस्टर संतोष सुमन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि बिहार लगातार प्रगति पथ पर है। प्रदेश डिजिटल क्रांति के तौर पर उभर रहा है। राज्य का आईटी बुनियादी और नीति ढांचा इस सेक्टर की कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल बना रहा है।
यह भी पढ़ें:41 सेकंड में 31 थप्पड़… दादा का नाम नहीं बता सका तो इंस्पेक्टर ने थाने में पीटा फरियादी, वीडियो वायरल
बिहार में इस समय स्टेट डेटा सेंटर, डिजिटल बिहार जैसी योजनाओं पर काम हो रहा है। सरकार कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस हेल्पलाइल और डेटा सुरक्षा के मामलों पर काम कर रही है। सार्वजनिक सेवाओं का लाभ लोगों को मिले, इस दिशा में काम किया जा रहा है। बिहार में मेट्रो शहरों के मुकाबले संचालन लागत काफी कम है। निवेशकों को ऑफिस रेंट, स्टाफ हायरिंग और रोजमर्रा के खर्चों में काफी कम लागत का सामना करना पड़ता है।
इस दौरान IT विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार IT नीति 2024 पर प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने बताया कि अगर कोई कंपनी बिहार में 100 करोड़ का निवेश करेगी तो उसे इंसेंटिव प्रॉफिट के तौर पर 70 करोड़ मिलेंगे। इतना इंसेंटिव भारत में और कहीं नहीं मिलता। फिलहाल प्रदेश में 10 लाख फुट जगह ऑफिसेज के लिए मौजूद है। यहां के आईटी और सॉफ्टेवयर प्रोफेशनल्स बड़ी संख्या में बाहर काम करते हैं, जो अब लौटने के इच्छुक हैं।
ये रहे मौजूद
बिजनेस कनेक्ट के पहले दिन ‘फोस्टरिंग सिनर्जीज: बिल्डिंग ए वाइब्रेंट IT/ITES एंड ESDM इकोसिस्टम इन बिहार’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर HP के CEO सोम सत्संगी, आईटी विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी, निदेशक मयंक सी, होलोवेयर के संस्थापक राघवेंद्र गणेश, AVPL की संस्थापक प्रीत संधू, CTRLS के ग्लोबल मार्केट हेड सिद्धार्थ रेड्डी और प्राइमर्स पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक समीर जैन मौजूद रहे। समिट में लगभग 200 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines