बिहार में इन दिनों इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में रोड कनेक्टिविटी पर भी खास फोकस किया जा रहा है। हाल ही में बिहार की गंगा नदी पर एशिया का सबसे चौड़ा एक्स्ट्रा डोजेज स्टे केबल 6 लेन रोड पुल बनाया गया है। यह केबल रोड पुल बेगूसराय के सिमरिया और पटना के औंटा तक बनाया गया है। इसके निर्माण में करीब 1161 करोड़ की लागत लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मधुबनी दौरे के दौरान 24 अप्रैल को वर्चुअली इस पुल का उद्घाटन कर सकते हैं। इस पुल से बिहार के 12 जिलों के बीच दूरी कम होगी। चलिए इस पुल की खासियत के बारे में बताते हैं।
एशिया का सबसे चौड़ा केबल रोड पुल
1161 करोड़ रुपये में बने इस 1.865 किलोमीटर पुल की कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है, जिसके निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। इसमें पुल दोनों तरफ औंटा और सिमरिया साइड में एप्रोच पथ भी शामिल है। इस पुल पर भरपूर लाइटिंग के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिसके जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी। नई टेक्नोलॉजी से बने इस पुल की चौड़ाई 34 मीटर होगी, जिससे गाड़ियों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। इस एक्स्ट्रा डोजेज स्टे केबल पुल का पूरा लोड केबल पर ही रहेगा। पुल पर दोनों साइड 13-13 मीटर चौड़ी 3-3 लेन की सड़क है। इसके अलावा पैदल और साइकिल वालों के लिए पुल के साइड पर 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ बना है।
6 वेकल अंडर पुल निर्माण
वहीं, इस 6 लेन सड़क पुल के दोनों तरफ औंटा से हाथीदह और सिमरिया बिंदटोली से राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास NH-31 तक एक रेल ओवर पुल (ROB), 6 वेकल अंडर पुल (VUV) और 2 रेल अंडर पुल (RUB) बनाया गया है। हाथीदह जंक्शन के पास NH-80 के ऊपर से NH-31 गुजरा है। वहीं, औंटा के पास भी 2 RUB बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार के 38 जिलों में बारिश; 10 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
केबल रोड पुल के फायदे
इस पुल से उत्तर, दक्षिण और पश्चिम बिहार के 12 जिलों के बीच दूरी कम होगी। इसमें उत्तर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी के अलावा दक्षिण बिहार के लखीसराय, शेखपुर, जमुई, नवादा, गया समेत पश्चिम बिहार के पटना, आरा और बक्सर के बीच की दूरी कम होगी।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines