Bihar Budget 2025 Big Announcements: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा। नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधान मंडल में प्रस्तुत करने जा रही है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि नीतीश सरकार इस बार के बजट में बिहारवासियों के लिए कुछ विशेष घोषणाएं कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनाव से पूर्व के इस बजट में नीतीश सरकार का ध्यान महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों पर केंद्रित रहने की संभावना है।
नीतीश सरकार का आखिरी बजट
बिहार का आगामी बजट 2025-26 ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य में अगले विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश कुमार सरकार के लिए आखिरी बड़ा अवसर होगा। नीतीश कुमार की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना अंतिम बजट पेश करने की तैयारी कर ली है, जिसमें मुख्य रूप से किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं, जो चुनावी दृष्टिकोण से भी अहम हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- निशांत कुमार नहीं आए तो JDU टूट जाएगी? लोगों ने किया खुलासा
1. महिला उद्योगों को बढ़ावा
बजट में महिलाओं को विशेष आर्थिक मदद देने की योजना बनाई जा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही संकेत दिए हैं कि सरकार महिला उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा कर सकती है। इसमें छोटे, मध्यम और बड़े स्तर के व्यवसायों में निवेश करने वाली महिलाओं को अतिरिक्त सब्सिडी दी जा सकती है। खासकर दलित महिलाओं के लिए अलग से राशि आवंटित होने की संभावना है।
2. महिलाओं को मिल सकती है पेंशन
महिलाओं को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही जीविका दीदी को लोन और छोटे-मध्यम उद्योगों में महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी का ऐलान संभव है।
3. बुजुर्गों की पेंशन में इजाफा
बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में बुजुर्गों को 400 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती है, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपए तक किया जा सकता है।
4. हेल्थ इंश्योरेंस का ऐलान संभव
बिहार के बजट में हेल्थ सेक्टर भी बड़ी घोषणा के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में नीतीश सरकार हेल्थ इंश्योरेंस योजना का ऐलान भी संभव है, जिससे बुजुर्गों को मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
5. किसानों को मिल सकती है सब्सिडी
बजट में किसानों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। इनमें डीजल पर सब्सिडी, सस्ती बिजली और फिक्स चार्ज पर बिजली जैसे ऐलान शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Video: Bihar Budget से पहले बड़ा खुलासा! हर बिहारी पर ₹4000 का कर्ज
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
18 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines