Bihar: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar BTSC) के अभ्यर्थियों ने जदयू और आरजेडी के दफ्तरों का घेराव करने के लिए निकले। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। थोड़ी देर में बात इस कदर बढ़ गई कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
कई अभ्यर्थी हिरासत में लिए गए
लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। जो पुलिस के गिरफ्त में आया, उसे जमकर पीटा गया। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को घसीटते ले जाते नजर आए। पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं लाठीचार्ज से तमाम अभ्यर्थी घायल हुए हैं।
देखिए VIDEO
सरकार ने नहीं निभाया नौकरी का वादा
अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने हर साल 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
क्यों गुस्से में हैं अभ्यर्थी?
दरअसल, 2022 में बीटीएससी में 6,379 पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकाली गई। इसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा पास को 40% आरक्षण दिया गया था। इसके खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हो गई। हाईकोर्ट ने रिजल्ट को कैंसिल कर दिया और नए सिरे से बीटीएससी की मेरिट बनाने के लिए कहा। लेकिन सरकार अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं कर सकी है।
यह भी पढ़ें: बिहार के वायरल सिंगर अमरजीत को मिला बड़ा चांस, कहा- सोनू सूद की फिल्म फतेह में होगा मेरा गाना
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
9 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
13 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines