Bihar Bridge Collapsed Video Viral: बिहार में आज फिर एक पुल ढह गया। हादसा सीवान शहर में हुआ, जहां गंडक नदी के ऊपर बना पुल गिर गया और मलबा पानी में बह गया। हादसा नहर में अचानक बहुत तेज प्रवाह से बहुत ज्यादा पानी आने से हुआ। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सरकार को करोड़ों का नुकसान हो गया है।
गनीमत रही कि जब पुल ढहा, उसके ऊपर से कोई गुजर नहीं रहा था, लेकिन पुल ढहने से 2 इलाकों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। सीवान के दरौंदा शहर के तहत आने वाले गांव रामगढा में गंडक नहर पर यह पुल बना था। इससे पटेढ़ी बाजार और दारौंदा शहर एक दूसरे से जुड़ते थे, लेकिन अब यह संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को बाजार आने-जाने में परेशानी होगी। वहीं नहर में बरसाती पानी आने से वह भी उफान पर बह रही है।
3 दिन पहले अररिया में ढहा था पुल
बता दें कि 3 दिन पहले भी बिहार के अररिया में एक पुल ढह गया था। उस पुल को करीब 12 करोड़ की लागत से बनाया गया था और उसका अभी उद्घाटन होना था, लेकिन उससे पहले पुल गिर गया। पुलिस गरने की वजह इसका एक खंभे पर बनना माना गया। आज सीवान में जो पुल गिरा, वह भी एक ही खंभे पर खड़ा था। वहीं लोगों ने इस पुलिस के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गंडक नहर के ऊपर पुल अचानक पानी आने से भरभरा कर गिर गया। अररिया में जो पुल ढहा था, वह बकरा नदी के पड़किया घाट के ऊपर बना था। इस पुल का बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था और उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन ऐन मौके पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई। पुल के 3 खंभे टूटकर पानी में बह गए थे।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
21 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines