बिहार राज्य में कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसे लेकर छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक हैं। पूरे बिहार में तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इनमें दो लड़कियां साक्षी कुमारी और अंशु कुमारी और एक लड़का रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों ने 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
दोपहर 12 बजे घोषित हुआ परिणाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च को दोपहर 12 बजे कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया। छात्र अपना रिजल्ट BSEB की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स की सूची
साक्षी कुमारी – 97.80% (489 अंक)
अंशु कुमारी – 97.80% (489 अंक)
रंजन वर्मा – 97.80% (489 अंक)
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा इनाम
बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। टॉपर्स को सरकार पुरस्कार के तौर पर क्या देने वाली है।
पहले स्थान पर आने वाले छात्र को ₹2 लाख रुपये, एक लैपटॉप, एक प्रमाण पत्र और एक पदक दिया जायेगा। वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले छात्र को ₹1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही तीसरे स्थान के छात्रों को एक लाख रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है।
यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में साक्षी, अंशु और रंजन ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट
रंजन वर्मा को किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर?
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 में टॉप करने वाले रंजन वर्मा को 489 नंबर मिले हैं। उन्होंने हिन्दी विषय में (97 नंबर), संस्कृत (98 नंबर), गणित (100 नंबर), विज्ञान (97 नंबर) तथा सामाजिक विज्ञान (97 नंबर) हासिल किए।
ऑनलाइन की पढ़ाई, ब्रेन हेमरेज से हो चुकी है पिता की मौत
रंजन वर्मा ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। वह बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार के हैं। मां शीला देवी एक गृहिणी हैं। रंजन वर्मा और रंजीत वर्मा जुड़वा भाई हैं और दोनों ने एक साथ दसवीं की परीक्षा दी थी। रंजन वर्मा के पिता नहीं हैं, उनका करीब डेढ़ साल पहले ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
6 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines