Bihar Board Exame: बिहार के औरंगाबाद में बुधवार को हाईस्कूल की एक छात्रा साइंस का पेपर देखते ही बेहोश हो गई। इस पर परीक्षा कक्ष में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। परीक्षा छूटने से छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
होश आया…फिर बेहोश, फिर रोने लगी छात्रा
यह घटना शहर के करमा रोड स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र की है। दूसरी पाली में छात्रा विज्ञान पेपर की परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होते ही परीक्षा केंद्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया।
चिकित्सकों ने बताया कि घबराहट में छात्रा बेहोश हुई है। छात्रा की पहचान नबीनगर के धोबडीहा गांव निवासी परशुराम सिंह की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में की गई है। वह नबीनगर गर्ल्स हाई स्कूल से परीक्षा देने आई थी। इलाज के बाद उसकी स्थिति को ठीक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे परीक्षा केंद्र जाने की सहमति दे दी। लेकिन जैसे ही वह केंद्र पहुंची, फिर वहां मुख्य द्वार के पास पहुंचते ही बेहोश हो गई।
केंद्राधीक्षक द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद छात्रा को अपनी परीक्षा छूटने का मलाल है। उसका रो रोकर बुरा हाल है।
10वीं में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
बिहार में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हुई हैं। इसके लिए 1500 सेंटर बनाए गए हैं। 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। इससे पहले 11 फरवरी को 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। मार्च के अंत में रिजल्ट भी आ जाएगा।
यह भी पढ़ें: Pappu Yadav Accident: बिहार के बक्सर में पप्पू यादव का काफिला भीषण सड़क हादसे का शिकार, सांसद समेत 5 घायल
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
16 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
20 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines