Bihar Board Class 12 Exam 2025: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने साल 2025 में होने वाले कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, BSEB ने 12वीं की बोर्ड एग्जाम के गाइडलाइन्स में कुछ खास बदलाव किए हैं। नए दिशानिर्देश के तहत अब छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर जूते और मोजे पहनने की अनुमति होगी। इससे पहले, एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से जूते पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया था। BSEB ने कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी, 2025 तक होगी।
छात्रों को मिली छूट
BSEB ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए इस बार छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर जूते और मोजे पहनने की छूट दी गई है। BSEB ने यह भी कहा कि छात्रों के लिए यह छूट सिर्फ 5 फरवरी तक रहेगी, इसके बाद बोर्ड मौसम की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेगा। इसके बाद BSEB फैसला करेगी कि इस छूट को जारी रखा जाए या रद्द किया जाए।
BSEB ने एग्जाम सेंटर में एंट्री को लेकर निर्देश
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।
गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Bullet Train Video: कहां तक पहुंचा अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन का काम; देखें वीडियो
छात्र के लिए हेल्पलाइन नंबर
इसके साथ ही BSEB ने छात्रों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। ये कंट्रोल रूम 31 जनवरी से 15 मार्च, 2025 तक सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। किसी भी परेशानी के लिए छात्र दिए गए हेल्पलाइन नंबरों 0612-2232227, 0612-2232257 पर कॉल करके बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ BSEB ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सुचारू परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इन दिशानिर्देशों का पालन करें।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
16 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines