Bihar Band : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में जबरदस्त बवाल हो रहा है। 30 दिसंबर को छात्रों ने बिहार बंद का आह्वान किया है। आइसा ने छात्रों के समर्थन में बंद का ऐलान किया है। वामदल नेता माले ने कहा है कि BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा। बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें भगाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और लाठीचार्ज का सहारा लिया। बताया गया कि पुलिस ने तब लाठीचार्ज किया जब छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले छात्र पटना के गांधी मैदान में एकत्रित हुए थे, जहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी छात्रों से मिलने पहुंचे थे। यहां प्रशांत किशोर की छात्रों के साथ नोंकझोंक भी हुई, जिसका वीडियो शेयर कर सांसद पप्पू यादव ने पलटवार किया है। इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर पर केस भी दर्ज किया गया है।
प्रशांत किशोर-छात्रों के बीच झड़प
प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए प्रशांत किशोर भी पहुंचे थे लेकिन इसके बाद छात्रों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। वीडियो में प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि ये सभी नया नया नेता बन रहे हैं। इस पर एक छात्र ने कहा कि नेता तो आप हैं। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी हमसे कंबल मांगने आए थे। इसके बाद प्रशांत किशोर और छात्रों के बीच बातचीत इतनी बिगड़ गई कि विरोध के बाद जन सुराज के संस्थापक को वहां से लौटना पड़ गया।
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर कर प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। पप्पू यादव ने X पर लिखा है कि प्रशांत जी खुद नया नेता बने हैं, और छात्रों को धमका रहे हैं, अपनी औकात का धौंस दिखा रहे हैं। आज जब धेले भर की चुनावी औक़ात नहीं है तो अहंकार टपक रहा है, छात्रों के सामने बड़ी बड़ी सरकार उड़ गई, आप क्या चीज हैं? छात्र पुलिस से पिट रहे थे आप पीठ दिखा भाग गये, सवाल पूछने पर गाली?
जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि प्रशासन की चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारी गांधी मैदान में एकत्र हुए, पहले ही कहा गया था कि वहां कोई भी प्रदर्शन अनधिकृत माना जाएगा। पुलिस ने 21 ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती, शहर के शिक्षक रामान्शु मिश्रा और 600-700 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं,इस पर आरोप है कि अनुमति न दिए जाने के बाद भी गांधी मैदान में छात्रों की सभा आयोजित की।
यह भी पढ़ें : पटना में स्टूडेंट्स पर जमकर बरसीं पुलिस की लाठियां, BPSC प्रदर्शन मामले में PK के खिलाफ FIR
वहीं प्रशांत किशोर के खिलाफ छात्र और शिक्षक आक्रोशित हैं। एक छात्र का कहना है कि प्रशांत किशोर चोर हैं। अगर उन्हें आंदोलन का समर्थन करना था तो उन्हें यहीं रहना चाहिए था, वह केवल राजनीति करते हैं। नीतीश कुमार की सरकार नहीं है बल्कि अफसरशाही है।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
14 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
18 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines