बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिए साढ़े 15 लाख बच्चों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। रिजल्ट को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEC) का ताजा अपडेट दिया है। आज दोपहर 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच हुई थीं और इस साल लगभग 15.68 लाख छात्रों ने एग्जाम दिए थे। एग्जाम की आंसर की 6 मार्च 2025 को जारी की गई थी। किसी भी तरह की आपत्ति होने पर अप्लाई के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया था।
यहां एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक…
यह भी पढ़ें:देश के वो 5 MBA कॉलेज, जहां नहीं देनी पड़ती लाखों की फीस, पर मिलता है लाखों-करोड़ों का पैकेज!
टॉपर्स को मिल सकता है कैश रिवार्ड और लैपटॉप
जो छात्र 10वीं के परीक्षा परीक्षा से संतुष्ट नहीं होंगे, वे नबंरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो एग्जाम में फेल हुए, वे कम्पार्टमेंट एग्जाम देने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लेने अनिवार्य हैं। बिहार बोर्ड की ओर से हर बार की तरह इस बार भी टॉप रहने वाले और अच्छ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की हो सकती है। टॉपर को एक लाख रुपये कैश रिवार्ड और एक लैपटॉप मिल सकता है। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले को छात्रों को लैपटॉप के साथ 75000 रुपये और 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जा सकता है, लेकिन उससे पहले छात्र अपने परिणाम के लिए तैयार रहें।
यह भी पढ़ें:CA कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, अब साल में तीन बार होगी फाइनल परीक्षा, देखें क्या रहेगा शेड्यूल
ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?
साढ़े 15 लाख कैंडिडेट्स अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप यह गाइडलाइन फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.matricresult2025.com/ पर जाएं।
- होमपेज पर 10वीं Result लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रिडायरेक्ट होते ही लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ) फिल करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
17 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
20 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines