Bihar Board 10वीं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब घोषित होंगे नतीजे और कैसे करें चेक?

बिहार में 10वीं के बोर्ड एग्जाम रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। इस साल करीब साढ़े 15 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है, जिन्हें परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

Bihar Board 10th Result
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिए साढ़े 15 लाख बच्चों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। रिजल्ट को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEC) का ताजा अपडेट दिया है। आज दोपहर 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच हुई थीं और इस साल लगभग 15.68 लाख छात्रों ने एग्जाम दिए थे। एग्जाम की आंसर की 6 मार्च 2025 को जारी की गई थी। किसी भी तरह की आपत्ति होने पर अप्लाई के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया था।

यहां एक्टिव होगा रिजल्ट का लिंक…

विज्ञापन

टॉपर्स को मिल सकता है कैश रिवार्ड और लैपटॉप

जो छात्र 10वीं के परीक्षा परीक्षा से संतुष्ट नहीं होंगे, वे नबंरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो एग्जाम में फेल हुए, वे कम्पार्टमेंट एग्जाम देने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लेने अनिवार्य हैं। बिहार बोर्ड की ओर से हर बार की तरह इस बार भी टॉप रहने वाले और अच्छ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की हो सकती है। टॉपर को एक लाख रुपये कैश रिवार्ड और एक लैपटॉप मिल सकता है। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले को छात्रों को लैपटॉप के साथ 75000 रुपये और 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जा सकता है, लेकिन उससे पहले छात्र अपने परिणाम के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन

ऑनलाइन कैसे चेक करें रिजल्ट?

साढ़े 15 लाख कैंडिडेट्स अपना परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप यह गाइडलाइन फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.matricresult2025.com/ पर जाएं।
  • होमपेज पर 10वीं Result लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रिडायरेक्ट होते ही लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ) फिल करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ