जीवेश तरुण, बेगूसराय
Bihar BJP President Dilip Jaiswal attack on Lalu Yadav: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। हालांकि, अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सत्ताधारी एनडीए और मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। चुनावी साल को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य के हर जिले में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है। इसी दौरान बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बेगूसराय में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बड़ा हमला किया।
जायसवाल ने लालू एंड फैमली को दी नसीहत
जायसवाल ने लालू यादव और उनके परिवार के लोगों को चुल्ली भर पानी में डूब कर मर जाने की नसीहत दी। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि जिन्हें जनता ने विश्वास कर सत्ता सौंपी। लेकिन, उन्होंने राज्य में अपराध और अपहरण का उद्योग चलाया। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
‘अब लालू यादव की लीला समाप्त’
इतना ही नहीं लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की अब लालू यादव की लीला समाप्त हो गई है, उनका पाप का घड़ा भर गया है। इसलिए उनका सब कुछ खत्म हो गया है। अब उनको बुढ़ापा में सिर्फ अपना बेटा दिखाई दे रहा है। वे सोच रहे है कि किसी तरह उनका बेटा मुख्यमंत्री बन जाए। लेकिन, जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगी। जनता समझ रही है कि ये परिवारवाद चलाने वाला नेता समाजवाद की बात करता है, झूठा है। लालू यादव समाजवाद की बात करते हैं और तिकड़मबाजी करके अपने बेटे को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिसे जनता कभी पसंद नहीं करेगी। बता दें कि दिलीप जायसवाल बेगूसराय के धवाली गावं मे आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होने आए थे। उनके साथ एनडीए के अन्य नेता भी बैठक में शामिल हुए।
‘NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश’
मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि कड़ाके की ठंढ के बीच 15 जनवरी से हमलोग इस कार्यक्रम को कर रहे हैं। जिसमें हम सफल रहे हैं। पूरे बिहार मे NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश है। NDA के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद का आगाज कर दिया है और अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता विकसित बिहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में मतदाता वोट करेंगे।
‘2025 में फिर से NDA की सरकार आएगी’
दिल्ली चुनाव में मुफ्त मे रेवड़ी बांटने वाले नेता जब भ्रष्टाचार और शराब घोटाले में लिप्त हुए तो जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। राज्य के लोग विकसित बिहार को पसंद कर रहे हैं। नीतीश कुमार जिस तरह राज्य का विकास कर रहे हैं और पीएम मोदी की ओर से जिस तरह उनको सहयोग मिल रहा है, वो अद्भुत है। पूरे बिहार की जनता एकतरफा मन बना चुकी है कि 2025 में फिर से NDA की सरकार बनाएगी।
तेजस्वी यादव पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ये गाल बजाने वाले लोग हैं, चांदी का चमच्च लेकर पैदा होने वाले लोग हैं। ये राजा का बेटा ही राजा बनेगा की तर्ज पर सीएम बनना चाह रहे हैं। लेकिन, बिहार की जनता इन्हें फिर से जंगल राज लाने का मौका नहीं देगी। वहीं, लालू यादव के साले साधु यादव के हालिया बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमलोग जब बोलते थे, तो ये लोग कहते थे कि विपक्ष का तो काम ही बोलना है। लेकिन, जब उनके साले जो उस वक्त मुख्यमंत्री आवास मे बैठते थे, उन्हें पता था कि सरकार कैसे चल रही है। उन्होंने जब खुलासा किया कि मुख्यमंत्री आवास से क्राइम ऑपरेट होता था, अपहरण और फिरौती का समझौता होता था तो इस बात पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। जब परिवार के लोगों ने ही लालू यादव और उनके परिवार के बारे में ऐसे बयान दिए तो उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines