प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के दौरान देश के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद पहले ‘सौगात-ए- मोदी’ देंगे। ईद त्योहार में अब गिनती के दिन बाकी हैं। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा घोषित ‘सौगात-ए- मोदी’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पीएम मोदी के इस अभियान के जरिए ईद पर देश के 32 लाख जरूरतमंद मुसलमानों तक ‘सौगात-ए- मोदी’ पहुंचने की योजना बनाई गई है। इसी बीच बिहार के भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने ‘सौगात-ए- मोदी’ पर बात करते हुए बिहार चुनाव में मुसलमानों के वोटर्स को लुभाने की कोशिश की है।
‘बिहार के मुसलमानों को समझना है’
नीरज कुमार ने कहा कि ईद से पहले देश के मुसलमानों को पीएम मोदी की तरफ से ‘सौगात ए मोदी’ के रूप में ईदी दी जाने वाली है। ईद के मौके पर देश के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी’ दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य है कि देश के गरीब मुसलमानों को मदद देना है, ताकि किसी भी मुसलमान परिवार को ईद का जश्न मनाने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने आगे कहा कि अब मुस्लिम समाज को चंद दलालों और चंद ठेकेदारों की गिरफ्त से बाहर आना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘सौगात ए मोदी’ के लिए भाजपा के 32 हजार पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों से संपर्क कर 32 लाख गरीब मुसलमानों को सौगात देंगे। अब बिहार के मुसलमानों को समझना है कि उन्हें वोट किसे देना है? सबका साथ, सबका विकास सोचने वाली NDA को वोट देना है या फिर किसी और को।
यह भी पढ़ें: बिहार दिवस: पटना के गांधी मैदान से करें प्रदेश के प्रमुख स्थलों की सैर, मिलेगा 3D एक्सपीरियंस
‘सौगात-ए- मोदी’ किट
बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने भी हाल ही में ‘सौगात-ए- मोदी’ को सरकार की अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि 32 लाख जरूरतमंदों को ‘सौगात-ए- मोदी’ किट के जरिए गिफ्ट के रूप में जरूरत की चीजें मिलेंगी। हर एक पदाधिकारी एक मस्जिद से मस्जिद कमेटी के सहयोग से 100 जरूरतमंद लोगों को चुनकर उन्हें ‘सौगात-ए- मोदी’ किट गिफ्ट देगा।
संबंधित खबरें
'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 hr ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
4 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines