हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के गार्ड ने खुद को गोली मारी, घर पर थी ड्यूटी

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के घर सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम आशुतोष मिश्रा है। फिलहाल सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Bihar BJP President Guard Suicide

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के गार्ड आशुतोष मिश्रा ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना एमएलसी फ्लैट कैंपस की है। जवान ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। घटना के बाद सचिवालय थाने की पुलिस बीजेपी अध्यक्ष के घर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को जायसवाल के सरकारी आवास पर सीआरपीएफ के जवान का शव कमरे में खून से लथपथ में अवस्था में पाया गया है। शव के पास ही जवान का लाइसेंसी हथियार बरामद किया गया है। वहीं जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन जांच के बाद इसके बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंः बिहार में चुनाव से पहले मंत्रियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा फैसला

गया का रहने वाला था मृतक जवान

फिलहाल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हुए हैं। एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। घटना के वक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। मृतक जवान का नाम आशुतोष मिश्रा बताया जा रहा है। जोकि गया जिले के टेकरी थाने का रहने वाला था।

घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची हुई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल सहकर्मी, आशुतोष के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पिछले 20 वर्षों से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष थे। इसके अलावा वे बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। प्रदेश के सीमांचल क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है।

ये भी पढ़ेंः भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन; बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या हैं नए नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें