Bihar BJP new president Sanjay Saraogi Networth: बिहार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी को BJP का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है. चुनावी हल्फनामे के मुताबिक, संजय सरावगी की टोटल नेटवर्थ 6.58 करोड़ रुपये और कुल संपत्ति 7.47 करोड़ रुपये है. करोड़पति विधायकों में शुमार संजय सरावगी पर करीब 90 लाख रुपये का कर्ज है. इसके अलावा हल्फनामे में संजय सरावगी के नाम 40 लाख रुपये तक के हथियार, कई लग्जरी गाड़ियां, 1 लाख रुपये का कंप्यूटर और उनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. हलफनामे के मुताबिक, सरावगी के पास 60 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस में, 59 लाख रुपये नकद और 28 लाख बैंक में निवेश के रूप में हैं.
यह भी पढ़ें: BJP के नए बॉस नितिन नबीन कितनी संपत्ति के हैं मालिक? 2025 में खुद दस्तावेज में किया था जिक्र
हर चुनाव में कितनी बढ़ती गई संजय सरावगी की संपत्ति
बिहार में हर चुनाव में संजय सरावगी की संपत्ति की तगड़ा इजाफा होता रहा है. बिहार में 2005 में हुए चुनाव के वक्त संजय सरावगी की घोषित संपत्ति 72 लाख रुपये थी. 2010 के चुनाव में यह संपत्ति बढ़कर एक करोड़ 95 लाख रुपये के करीब हो गई. 2015 के चुनाव के दौरान दिए हल्फनामे में संजय सरावगी की घोषित संपत्ति तीन करोड़ 7 साल लाख रुपये हो गई थी. 2020 के चुनाव में संजय सरावगी की संपत्ति पांच करोड़ 97 लाख रुपये दर्ज करवाई गई थी. 2025 में उनकी संपत्ति का आंकड़ा बढ़कर 7 करोड़ 47 लाख रुपये के करीब है.
दरभंगा में उत्साह और जश्न का माहौल
दरभंगा से छठी बार विधायक चुने गए संजय सरावगी के बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनने पर दरभंगा में कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है. संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबर जैसे ही दरभंगा पहुंची, संजय सरावगी के आवास पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, लड्डू बांटे और जमकर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में पार्टी और अधिक सशक्त होगी. वहीं, समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में हार के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल और यूपी चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
16 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
17 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines