Bihar BJP MLC Candidate Die in Muzaffarpur: बिहार के बीजेपी नेता और निर्दलीय एमएलसी उम्मीदवार राजेश कुमार रोशन की हार्ट अटै से मौत हो गई। उन्होंने तिरहुत सीट से शुक्रवार को स्नातक उम्मीदवार के तौर पर निर्दलीय नामांकन किया था। बता दें कि राजेश कुमार को सुबह 5 बजे घर पर दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर हाॅस्पिटल जा रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वे काफी समय से इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन गठबंधन समझौते के तहत सीट जेडीयू के कोटे में चली गई, इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को निर्दलीय नामांकन किया था।
ये भी पढ़ेंः बिहार में शराबबंदी से परेशान 2 करोड़ का भैंसा, बिक्री के लिए पहुंचा सोनपुर मेला
भूमिहार वोटर्स के बीच थी अलग पहचान
भूमिहार पृष्ठभूमि से आने वाले राजेश कुमार रोशन बीजेपी के नेता थे। वे स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच चलाते हैं। भूमिहार वोटर्स के बीच उनकी अलग पहचान है। बता दें कि तिरहुत एनडीए का मजबूत गढ़ है। इससे पहले इस सीट पर देवेश चंद्र ठाकुर का कब्जा था। पिछले 22 सालों से इस सीट पर जेडीयू का कब्जा था। ऐसे में इस बार एनडीए की ओर से यहां अभिषेक झा कैंडिडेट हैं। इसके अलावा राजद ने वैश्व समुदाय से आने वाले गोपी किशन और जन सुराज ने डाॅ. विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से मुख्य पार्टियों के अलावा 6 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया है।
यह सीट देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। यहां 5 दिसंबर को चुनाव होना है। वहीं नामांकन के लिए कल आखिरी दिन है। उपचुनाव के लिए मुजफ्फरपुर,वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के एक लाख 58 हजार 828 स्नातक मतदाता वोट करेंगे
ये भी पढ़ेंः Bihar: अब गरीब परिवार घर बनाने के लिए खरीद सकेंगे जमीन, राज्य सरकार देगी आर्थिक मदद
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
23 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines