Bihar BJP List Anyalsis: भाजपा ने 71 उम्मीदवारों में कैसे साधा सामाजिक समीकरण? कौन से नाम चौंकाएंगे

Bihar BJP List Anyalsis: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे की गरमागर्मी के बीच BJP ने जो 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, उसमें सामाजिक समीकरण का काफी ध्यान रखा है. पहली सूची में काफी नाम चौंकाने वाले हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 BJP strategy, Amit Shah Patna meeting NDA elections Bihar assembly polls 2025 date announcement,BJP booth level organization Bihar 2025 NDA unity plan against opposition Bihar,Amit Shah Bihar election preparations October,Bihar 2025 elections voter list finalization,BJP Amit Shah law and order focus Bihar,NDA achievements promotion Bihar polls,Bihar Vidhan Sabha 243 seats NDA target

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

विज्ञापन

Bihar BJP List Anyalsis: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी 71 उम्मीदवारों की पहली सूची में सभी समाजों का प्रतिनिधित्व मिला है. दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, महिला सबकी भागीदारी लिस्ट में है. 17 ओबीसी, 11 अतिपिछड़ा, 8 महिलाओ को टिकट मिला है. SC-ST समाज के 6 उम्मीदवार भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में उतारे हैं. 50% से ज़्यादा टिकट दलित, वंचित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं महिला समाज को दिए हैं. समाज के सभी वर्गों को साधते हुए भूमिहार-11, ब्राह्मण-7, राजपूत-15 कायस्थ, मारवाड़ी टिकट भी भाजपा की पहली सूची में है.

लिस्ट में 11 भूमिहार चेहरे कौन?

  • 1. हरिवंश ठाकुर बचौल (बिस्फी),
  • 2. देवेशकान्त सिंह (गोरियाकोठी),
  • 3. जिबेश मिश्रा (जाले),
  • 4. मनोज शर्मा (अरवल),
  • 5. अनिल सिंह (हिसुआ),
  • 6. रजनीश कुमार (तेघरा),
  • 7. कुंदन कुमार (बेगूसराय),
  • 8. विजय सिन्हा (लखीसराय),
  • 9. अरुणा देवी (वारिसलीगंज),
  • 10. विशाल प्रशांत (तरारी),
  • 11. सिद्धार्थ सौरव (विक्रम)

पहली लिस्ट में कौन से नाम चौंकाने वाले

भाजपा की पहली सूची में कई चौंकाने वाले नाम आये हैं. इसमें नंद किशोर यादव का टिकट पार्टी ने काट दिया है .वे 6 बार के विधायक रहे हैं. लेकिन इस बार भाजपा ने पटना साहिब विधानसभा सीट से रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. पहली सूची में भाजपा ने अपने ज्यादातर पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है. टिकट में नए चेहरों को भी कुम्हरार और पटना साहिब, राजनगर, औरंगाबाद जैसे सीटों पर पर्याप्त जगह मिली है. पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी तारापुर से, विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से सहित तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, डॉ. प्रेम कुमार,मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि,राम नारायण मंडल एवं नितिन नबीन के नाम भी इस सूची में शामिल हैं.

विज्ञापन

पटना शहर की चार सीटों पर प्रत्याशी बदला

भाजपा की पहली लिस्ट में पटना शहर की चार सीटों पर इस बार पार्टी के उम्मीदवार बदल दिया है. इन सीटों में पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर और विक्रम शामिल है. इसके अलावा जिन सीटिंग विधायकों का टिकट कटा, उनमें नन्द किशोर यादव का पटना साहिब से, अरुण सिन्हा का कुम्हरार से अमरेंद्र प्रताप सिंह का आरा से, औराई से रामसूरत राय, रीगा से मोतीलाल साह, राजनगर से रामप्रीत पासवान, प्रणव यादव का मुंगेर से और स्वर्ण सिंह का गौरा बौड़म से टिकट कटा है.

दो दिन पहले कांग्रेस से आए विधायक को टिकट

दो दिन पहले बाहर यानी कांग्रेस से आए विधायक सिद्धार्थ को विक्रम से भाजपा ने टिकट दिया है. बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की मन बना चुकी मैथिली ठाकुर को भाजपा ने यहां से टिकट नहीं दिया है. औराई से पूर्व मंत्री रामसूरत राय का टिकट काटकर, दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को टिकट दिया गया है.अजय निषाद भाजपा के सांसद रह चुके हैं,पिछली बार कांग्रेस में चले गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ