Vikramshila Bridge Collapse : बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला भागलपुर का है, जहां जिला मुख्यालय को नवगछिया, सीमांचल और कोसी क्षेत्र से जोड़ने वाला ऐतिहासिक विक्रमशिला पुल का एक बड़ा हिस्सा रविवार रात गंगा नदी में गिर गया. इस हादसे के बाद पुल दो हिस्सों में बंट गया है, जिससे इस रूट पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. गनीमत यह रही कि प्रशासन ने समय रहते खतरे को भांप लिया था, जिससे किसी की जान नहीं गई.
भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुल गिरने की प्रक्रिया रात करीब 11:55 बजे शुरू हुई. सबसे पहले पिलर संख्या 133 के पास संरचनात्मक विफलता देखी गई. इसके बाद देखते ही देखते रात 1:07 बजे पुल का एक बड़ा हिस्सा गंगा नदी में समा गया. देखते ही देखते 4.7 किलोमीटर लंबा यह विशाल पुल बीच से दो टुकड़ों में विभाजित हो गया.
रूट डायवर्ट: मुंगेर और खगड़िया होकर जाना होगा
हादसे के तुरंत बाद भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने मोर्चा संभाला. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है. भागलपुर से आने वाले ट्रैफिक को अब मुंगेर की ओर मोड़ा गया है, जबकि दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को खगड़िया के रास्ते भेजा जा रहा है.
23 साल पुराना था पुल, मार्च में भी आई थी दरार
2001 में राबड़ी देवी के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ यह पुल बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापारिक कड़ी था. हैरानी की बात यह है कि इसी साल मार्च में पुल के कुछ हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट आई थी, लेकिन मरम्मत के ठोस कदम नहीं उठाए गए. अब बिहार सड़क निर्माण विभाग (RCD) और पुल निर्माण निगम पर सवाल उठ रहे हैं.
जांच के आदेश, विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी भागलपुर
राज्य मुख्यालय को इस गंभीर हादसे की सूचना दे दी गई है. जल्द ही एक हाई-लेवल टेक्निकल टीम भागलपुर पहुंचेगी, जो पुल के गिरने के कारणों की जांच करेगी और यह तय करेगी कि क्या शेष हिस्सा सुरक्षित है. पिछले दो सालों में बिहार में एक के बाद एक कई पुलों का गिरना अब राज्य के बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है.
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
12 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
14 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
21 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines