बिहारः भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन पर रतनपुर स्टेशन पर सब-वे निर्माण के कारण शनिवार को ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे और जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रवाना होंगी। भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन ट्रेनों के समय पर बदलाव किया गया? सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक बता दें कि भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन पर सब-वे-निर्माण के कारण आज शनिवार को यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। भागलपुर-जमालपुर रेल लाइन में रतनपुर स्टेशन पर लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 16 के स्थान पर एक सब-वे निर्माण के लिए सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है और इसके कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से होगी रवाना विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस पांच व भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से भागलपुर से रवाना होगी। दूसरी ओर, भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट व कुछ ट्रेनों का रूट बदल कर चलाया जाएगा। कैंसिल रहेगी भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर रेलवे के अनुसार बता दें कि भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर और जमालपुर-किऊल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। राजेंद्रनगर-गोड्डा एक्सप्रेस किऊल पर शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। मालदा टाउन-किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौटेगी। साहिबगंज-जमालपुर मेमू पैसेंजर भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से लौट जाएगी। दिल्ली से भागलपुर आने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आएगी। जानें किन-किन ट्रेनों के समय पर किया गया बदलाव 1. विक्रमशिला एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी। 2. गरीबरथ एक्सप्रेस भागलपुर से पांच घंटे की देरी से शाम 7:55 बजे रवाना होगी। 3. जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर जमालपुर से 130 मिनट की देरी से चलेगी। 4. जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से भागलपुर से रवाना होगी। 5. मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस मालदा से तय समय से ढाई घंटे की देरी से चलकर भागलपुर आएगी। 6. साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी साहिबगंज से पांच घंटे की देरी से चलेगी। 7. दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी दानापुर से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी। 8. पटना-दुमका एक्सप्रेस पटना से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी। 9. दुमका-पटना एक्सप्रेस दुमका से अपने तय समय से पांच घंटे की देरी से चलेगी। 10. रामपुरहाट-गया पैसेंजर 30 मिनट की देरी से चलेगी।