हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में अधिकारी के घर मिला 'खजाना', सुबह से ही चल रही विजिलेंस की रेड

Bihar Bettiah Vigilance Team Raid : बिहार के बेतिया में विजिलेंस की टीम की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। सुबह से ही छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन

Bihar Bettiah Vigilance Team Raid : बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में अधिकारी के घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। अधिकारी बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के पद पर तैनात है। अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास से इतना कैश बरामद हुआ है कि छापेमारी वाली तीन कैश गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची है।

पटना से बेतिया पहुंची टीम सुबह से ही रजनीकांत प्रवीण से पूछताछ कर रहीं है। भारी संख्या में घर के अंदर पुलिस बल तैनात है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो उनके और भी कई ठिकानों पर पुलिस और विजिलेंस की टीम रेड कर रही है।

विजिलेंस की यह कार्रवाई बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंत बिहार कॉलोनी अधिकारी के आवास पर चल रही है। डीईओ रजनीकांत प्रवीण पिछले तीन वर्षों से बेतिया में तैनात है। मौके पर भारी पुलिस बल को भी तैनात है और किसी को भी घर के अंदर या अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारी के दरभंगा, मधुबनी, बेतिया, और समस्तीपुर समेत अन्य ठिकानों पर विजिलेंस की चार टीमें छापेमारी कर रही है। समस्तीपुर में भी छापेमारी चल रही है। समस्तीपुर में डीईओ का ससुराल है। रजनीकांत प्रवीण पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर ये कार्रवाई चल रही है। शिक्षक संगठनों की तरफ से भी इस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि प्रवीण के ठिकानों से अब तक 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता लगा है और करीब 3 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola