दरोगा रिश्वत में 500 रुपये देखकर बिफरे, बोले-1000 दीजिए, वीडियो वायरल होने पर हुआ ये एक्शन

बिहार के बेतिया जिले में एक दरोगा का 500 रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि दरोगा एक जमीनी विवाद के मामले में पीड़ित से 2000 हजार रुपये मांग रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

Bihar News, Bihar Police, Video Viral, Bribes, Bihar, Police Inspector, बिहार समाचार, बिहार पुलिस, वीडियो वायरल, रिश्वत, बिहार, पुलिस इंस्पेक्टर

112 पर तैनात दरोगा रिश्वत लेते हुए

बिहार के बेतिया जिला में एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा जमीनी विवाद सुलझाने के लिए एक युवक से 2000 हजार रुपये की मांग कर रहा है। वीडियो में युवक दरोगा को 500 रुपये देते हुए दिख रहा है। इस पर दरोगा बिफर जाते हैं वो कहते क्या दे रहे हो? कम से कम 500 रुपये और दो। इस पर युवक कहता है कि साहब फिर आपसे मुलाकात करेंगे। एसपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार में विधायक महानंद सिंह गिरफ्तार, 24 साल पुराने केस पर हुआ एक्शन

विज्ञापन

जांच में आरोप सिद्ध होने पर हुआ एक्शन

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक दरोगा का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो को कब्जे में लेकर जांच की गई। वीडियो रिश्वत लेते रहे दरोगा की पहचान प्रदीप कुमार मुखर्जी के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई गई थी। जांच में आरोप सिद्ध होने पर दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दरोगा को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

दरोगा की रिश्वतखोरी से परेशान थे ग्रामीण

सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय इस क्षेत्र में तैनात था। ग्रामीण उसके रिश्वतखोरी वाले रवैये से खासे परेशान थे। मंगलवार को एक जमीनी विवाद मामले को निपटाने के लिए उसने एक युवक से 2 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन पीड़ित ने उन्हें सिर्फ 500 रुपये दिए। दरोगा इस पूरे के समय सरकारी पुलिस जीप में ही बैठे थे। तभी पीछे से किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ