हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहले पत्नी को वीडियो कॉल करके बताया, फिर 5 साल के बेटे को फंदे पर लटकाया, खुद की भी ले ली जान

Bihar Bettiah Crime News: बेतिया के शख्स ने परेशान होकर अपने 5 वर्षीय बेटे को फंदे पर लटका कर मार डाला। फिर खुद भी आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन

Bihar Bettiah Crime News: बिहार के बेतिया में एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सभी हैरान हो गए। व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके अपने 5 वर्षीय बच्चे को फांसी पर लटका कर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि बेतिया के एक युवक का उसकी पत्नी से तलाक देने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि इसी से परेशान और गुस्से में आकर युवक ने यह बड़ा कदम उठाया।

पत्नी के मायके जाने से था परेशान

मरने वाले की पहचान बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव के निवासी अजीमुल्लाह (33) तथा उसके पांच वर्षीय पुत्र अयान के रूप में की गई है। खबरों की माने तो अजीमुल्ला गांव के चौक पर किराना दुकान चलाता था और परिवार का पालन पोषण करता था। अजीमुल्लाह के दो बेटी और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि अजीमुल्लाह की पत्नी करीब डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी जिससे वह अपना कार्य और बच्चे की देखभाल नहीं पा रहा था। कहा जा रहा है कि इन्हीं सब से परेशान होकर अजीमुल्लाह ने बुधवार की शाम यह कदम उठाया।

कहा जा रहा है कि अजीमुल्लाह ने आत्महत्या करने से पहले उसने अपने 5 वर्षीय बेटे अयान को फंदे से लटकाकर मार डाला। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः JDU नेता नीरज कुमार ने कार्टून शेयर कर BJP पर साधा निशाना, बोले- हिम्मत है तो नकारो

पत्नी को किया था वीडियो कॉल

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले अजीमुल्लाह ने अपनी पत्नी हरीरा को वीडियो कॉल किया था। उसने बात करते हुए कहा था वह बेटे को मारने जा रहा है और फिर खुद की जान ले लेगा। इसके कुछ देर बाद ही उसने घटना का अंजाम दिया। पति और बेटे के मरने की सूचना पाकर पत्नी हरीरा अपने भाई के साथ भागे-दौड़े ससुराल पहुंची। इसके बाद पति और बेटे  का शव फंदे से उतारा गया।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना काफी दुखद है। मामले में जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola