हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: हाथ में पिस्तौल लेकर लड़कियों ने लगाए ठुमके, गाना बजा- 'रंगदार जिला बेतिया हो...'

Bihar Dancers Danced with Weapons in hands: बिहार में भोजपुरी गानों पर बार-बालाओं के डांस का एक वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘रंगदार जिला बेतिया हो…’ गाना बज रहा है और हाथ में खिलौने की तरह हथियार लेकर दो नर्तकियां नाच रही हैं।

विज्ञापन

Bihar Dancers Danced with Weapons in hands: बिहार में भोजपुरी गानों पर बार-बालाओं के डांस का एक वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘रंगदार जिला बेतिया हो…’ गाना बज रहा है और हाथ में खिलौने की तरह हथियार लेकर दो नर्तकियां नाच रही हैं। यह वायरल वीडियो बिहार के बेतिया का बताया जा रहा है। वहीं, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति डांस करने वाली लड़कियों के हाथ में हथियार दे रहा है।

इस तरह के कई वायरल वीडियो पर हो चुकी है कार्रवाई

यह वायरल वीडियो मझौलिया थाना क्षेत्र के किसी गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो को एक X यूजर ने शेयर किया है। इसके पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- पहले घंटों इंतजार कराया, फिर कहते फ्लाइट नहीं जाएगी, भड़के पैसेंजर्स रनवे पर ही धरने पर बैठे

बढ़ रही हैं इस तरह की घटनाएं

बता दें कि बिहार में पुलिस की कार्रवाई के बाद भी सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन और डांस करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकसर इस तरह के मामलों में पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथ में हथियार लहराते हुए इन दोनों लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जिस तरह से वायरल हो रहा है। इसमें नर्तकियों के हाथ में एक साथ कई हथियार हैं। इस दौरान अगर गलती से गोली चल जाए तो, किसी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि हथियार असली हैं या नकली।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इस पूरी घटना को लेकर में बेतिया के एसपी डी अमरकेश ने बताया कि हथियार के साथ कुछ लड़कियों के डांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें