Bihar BPSC Candidates Protest(अमिताभ ओझा): बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार 13 दिसंबर से जारी है। जबकि अभी तक बिहार लोक सेवा आयोग ने छात्रों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया है। री एग्जाम को लेकर जहां प्रशांत किशोर ने 2 जनवरी तक का समय सरकार को दिया था। वहीं, सांसद पप्पू यादव ने छात्रों के समर्थन में 3 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा की है। इस बीच प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठ गए।
बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर प्रशांत किशोर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके साथ जनसुराज के कई नेता और छात्र भी हैं। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी चार मांगें हैं, जिस पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांग पूरी नहीं हो जाती वो आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।
पीके के खिलाफ जारी होगा नोटिस
जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर द्वारा अपने लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समीप धरना दिया जा रहा है। जिला प्रशासन पटना ने कहा कि पटना हाई कोर्ट के आदेशानुसार धरना प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया गया है। पिछले 7 सालों से सभी राजनीतिक दल अपनी मांगों को लेकर उसी चिन्हित स्थल पर धरना-प्रदर्शन देते आए हैं। प्रशांत किशोर द्वारा बिना अनुमति के प्रतिबंधित एवं अनधिकृत स्थल पर धरना देना गैर कानूनी एवं स्थापित परंपरा के विपरीत है। इसके लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया जा रहा है।
बिहार बंद में रोकी जाएंगी ट्रेन-गाड़ियां
बिहार बंद के दौरान बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों और राजमार्गों से गुजरने वाले वाहनों को रोका जाएगा। 70वीं बीपीएससी की परीक्षा के लिए 13 दिसंबर को 925 सेंटरों पर पीटी की परीक्षा ली थी, जिस दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र स्थित परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी सामने आने के बाद इस केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से अभ्यर्थियों द्वारा पूरे बिहार की परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग की जा रही है। हालांकि, इस सेंटर की रद्द परीक्षा को 4 जनवरी को दोबारा लिया जाना है। मुख्य सचिव ने आंदोलनकारियों से बात की थी, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
रविवार को हुआ था लाठीचार्ज
आंदोलन कर रहे छात्रों ने कहा है की 4 जनवरी को होने वाली परीक्षा को रद्द नहीं किया गया तो वे किसी भी कीमत पर एक सेंटर की परीक्षा को नहीं होने देंगे। रविवार को पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें कई छात्र जख़्मी हुए थे। इस लाठीचार्ज के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर की भी काफी किरकिरी हुई थी।
क्योंकि प्रशांत किशोर के बुलाने पर छात्र गांधी मैदान पहुंचे थे, लेकिन लाठीचार्ज के पहले ही छात्रों को छोड़कर वो निकल गए थे। इस घटना को लेकर 21 नामजद सहित 600 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कई छात्र नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।
एफआईआर में प्रशांत किशोर,उनकी पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती सहित जन सुराज के कई नेताओं को भी आरोपी बनाया गया था। वहीं, इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने छात्रों के साथ सबूत लेकर मुख्य सचिव के साथ भेंट की थी और उन्होंने उनसे कार्रवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- बिहार के CM को RJD में आने के लिए लालू का ऑफर, जानें क्या बोले नीतीश?
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines