हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA गठबंधन ने कसी कमर, जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन पर बोला हमला

---विज्ञापन---

अरविन्द कुमार 

अक्टूबर या नवंबर में होने वाले आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन ने चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। जिसको लेकर अब बिहार सरकार के मंत्री और विधायक सरकारी योजनाओं के जरिए जनता तक पहुंच रहे हैं और प्रचार-प्रसार करके एनडीए को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा आज मोतिहारी के रक्सौल पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने रक्सौल के नगर परिषद के सभागार में बैठक कर 76 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

महागठबंधन पर बोला जमकर हमला

विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जीवेश मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बीते दिनों हुई महागठबंधन की बैठक पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में नेताओं के बीच मुख्यमंत्री को लेकर नूरा कुश्ती चल रही है और अब तक तय नहीं कर पाए हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा। राजद कह रही है तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे तो वहीं कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री बनाने की फिराक में है जबकि एनडीए गठबंधन में सभी पहले से ही तय हैं। जबकि बिहार में किसी भी तरह से मुख्यमंत्री के पद की वैकेंसी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। महागठबंधन के नेता बैठक कर ख्याली पुलाव पका रहे हैं और स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

सरकार के पास पैसे की कमी नहीं

आगे नगर विकास मंत्री ने बताया कि नगर के विकास के लिए जो भी योजनाएं सरकार के पास आएंगी, उन्हें तुरंत मंजूर किया जाएगा। सरकार के पास कोई पैसे की कमी नहीं है। इस दौरान पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा और नगर निगम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बिहार में मशाल प्रतियोगिता 25 अप्रैल से होगी शुरू, पटना में हुई बड़ी बैठक

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola