हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BJP ने बिहार चुनाव समिति का किया ऐलान, गिरिराज सिंह और सम्राट चौधरी सहित इन दिग्गजों को मिली जगह

विज्ञापन

Bihar Election 2025: 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है. भाजपा ने कुल 45 सदस्यों को चुनाव अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है. सभी 45 सदस्यों को अलग-अलग इलाके की कमान सौंपी जाएगी. इस लिस्ट में दिग्गज नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी जगह दी गई है.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की ओर से ये सूची जारी की गई है. समिति में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार), सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, ऋतुराज सिन्हा, रवि शंकर प्रसाद को भी शामिल गया गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है. कई बड़े नेताओं को इसमें जगह दी गई है. यह सभी नेता चुनाव अभियान समिति की कमान संभालेंगे और पूरे बिहार में चुनाव अभियान समिति को लेकर लगातार समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन

चुनाव प्रचार और रणनीति तय करेगी समिति

बीजेपी की यह चुनाव अभियान समिति राज्य में चुनाव प्रचार और रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी. यह समिति प्रत्याशियों के प्रचार कार्यक्रम, रोडशो, रैलियों और डिजिटल अभियान को भी लीड करेगी. समिति में वरिष्ठ नेताओं के अलावा पार्टी के युवा और मध्यम स्तर के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है ताकि चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

बता दें कि इस साल के अक्टूबर-नवबंर में बिहार विधासनभा चुनाव होना है. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

विज्ञापन

लिस्ट में किन नेताओं का नाम शामिल?

इस समिति में जिन नेताओं को शामिल किया गया है उनमें –
डॉ. दिलीप जायसवाल
डॉ. सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
गिरिराज सिंह
राधा मोहन सिंह
नित्यानंद राय
मंगल पाण्डेय
गोपाल नारायण सिंह
रविशंकर प्रसाद
अश्विनी कुमार चौबे
राजभूषण निषाद
राजीव प्रताप रूढ़ी
सतीश चंद्र दुबे
डॉ.संजय जायसवाल
डॉ. प्रेम कुमार
रेणु देवी
जनक राम
हरि सहनी
ऋतुराज सिन्हा
सैयद शाहनवाज हुसैन
रमा देवी
प्रदीप कुमार संह
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
गौपलजी ठाकुर
अशोक यादव
विवेक ठाकुर
शंभू शरण पटेल
धर्मशीला गुप्ता
कृष्ण कुमार ऋषि
अनिल शर्मा (बख्तियारपुर)
कृष्ण कुमार मंटू
राम नारायण मंडल
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
वीरेंद्र चौधरी
अशोक अग्रवाल
लालमोहन गुप्ता
बेबी कुमारी
शीला प्रजापति
यू.पी. शर्मा
राजेंद्र चौपाल
उपेंद्र प्रसाद
राम कुमार राय
विश्वमोहन कुमार और लल्लु वासकी शामिल हैं.

Sponsored Links by Taboola