Bihar Assembly Elections: बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा। एनडीए में शामिल जेडीयू, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी और बीजेपी में इसको लेकर सहमति बन चुकी है। बिहार में इस समय जदयू नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार चल रही है। आगे भी वही एनडीए का चेहरा होंगे। इससे पहले बिहार की सबसे कम उम्र की सांसद शांभवी चौधरी भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ एकजुट है और आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi में चुनाव हारे AAP नेताओं की कितनी बदली जिंदगी? Youtube पर मिलेगा जवाब
बीजेपी के सूत्रों के अनुसार इससे पहले बिहार भाजपा नेतृत्व ने भी साफ कर दिया था कि अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे। इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल से मिलकर सरकार बनाई थी। बाद में नीतीश भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गए। राजद फिलहाल बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार यमुना रिवर फ्रंट पर ले सकती है बड़ा फैसला, दिल्ली में शपथ से पहले एक्शन में BJP
विधानसभा चुनाव कुछ समय बाद होने हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रदेश में प्रगति यात्रा शुरू कर चुके हैं, जो विभिन्न जिलों के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी नीतीश कुमार कर रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनकर उनको मौके पर निवारण भी किया जा रहा है।
नीतीश कुमार के साथ बैठकों में इलाकों के जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
पाला बदल चुके हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने पहली बार बीजेपी के साथ 2013 में गठबंधन तोड़ लिया था। 17 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद नीतीश ने 2015 में राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 2017 में तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने गठबंधन तोड़ फिर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी। 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा चुनाव में वे एनडीए के साथ रहे। 2022 में नीतीश ने एनडीए से नाता तोड़ फिर RJD से हाथ मिला लिया। 2024 में उन्होंने फिर एनडीए का दामन थाम लिया था।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
19 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
20 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines