Bihar Assembly Elections 2025: आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन की बैठक शुरू हो चुकी है। इसी में कल इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई, जिसमें सभी घटक दलों के नेता शामिल थे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और आपसी सहमति भी बन गई। मुख्य तौर पर सभी पार्टियों को उनकी पसंदीदा सीटों की लिस्ट उम्मीदवारों के नाम के साथ पेश करने को कहा गया है। इस बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा खासकर जोरदार रही है। मुकेश सहनी ने सीटों के मुद्दे को विशेष रूप से उठाया और इसे लेकर काफी तर्क-वितर्क भी हुआ। अब यह फैसला लिया गया कि सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी पसंदीदा सीटों की लिस्ट, उम्मीदवारों के नाम सहित, गठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव को सौंपेंगे।
किन मुद्दों पर गठबंधन ने अपनाया कड़ा तेवर
इसके अलावा, नीतीश सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और बढ़ते अपराध जैसी समस्याओं को लेकर भी गठबंधन ने कड़े तेवर अपनाने का फैसला लिया है। इन विषयों पर साझा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। ताकि सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसाधारण में जागरूकता फैलाई जा सके। इसके साथ ही, 9 जुलाई को प्रस्तावित ट्रेड यूनियन की हड़ताल में भी सभी घटक दल हिस्सा लेंगे, जिससे मजदूर वर्ग की मांगों को मजबूत आवाज मिलेगी।
किसी चेहरे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई
जहां तक नेतृत्व की बात है, इंडिया गठबंधन की बैठक में किसी चेहरे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन तेजस्वी यादव के नाम पर सभी दलों के बीच अंदरखाने सहमति बनती नजर आ रही है। इस बैठक से यह साफ होता है कि इंडिया गठबंधन आगामी चुनावी रणभूमि में एकजुट होकर कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। आगामी समय में गठबंधन की रणनीतियां और उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक होने की उम्मीद है।
बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल?
इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सभी घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमेटी के मेंबर्स को बुलाया गया। इस कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं। वहीं राजद की तरफ से अब्दुल बारी सिद्दीकी संजय यादव, आलोक मेहता रणविजय यादव साहू, कांग्रेस की तरफ से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश राजेश राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, वामदल की तरफ से राजाराम सिंह, कुणाल, ललन चौधरी, अजय कुमार, अवधेश कुमार, राम नरेश पांडे और वीआईपी की ओर से मुकेश सहनी, देव ज्योति समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- Bihar के टेंडर घोटाले को लेकर ED एक्शन में, बिजनेस मैन रिशु श्री के 9 ठिकानों पर मारा छापा
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
14 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
15 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
21 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines