हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मुस्लिम संस्थानों में गैर मुस्लिम क्यों...', वक्फ कानून के विरोध में उतरे जीतन मांझी, जताई ये आपत्ति

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही एनडीए में उठापटक की स्थिति देखने को मिल रही है। एनडीए सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी ने वक्फ बिल को लेकर विरोध जाहिर किया है। मुस्लिम संस्थानों में उन्होंने गैर मुस्लिमों की एंट्री पर सवाल उठाए हैं। मामले के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

वक्फ कानून को लेकर जहां केंद्र सरकार को विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, अब एनडीए में भी विरोध के सुर दिखने लगे हैं। अब हम सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वक्फ कानून का विरोध किया है। मांझी ने कहा कि हिंदू संस्थानों में गैर हिंदुओं को शामिल नहीं किया जाता तो मुस्लिम संस्थानों में गैर मुस्लिमों को क्यों शामिल किया जा रहा है? गया के खुरखुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मांझी ने वक्फ बिल, सीएम पद और कॉमन स्कूलिंग सिस्टम को लेकर अपनी बात रखी। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान मांझी ने कहा कि उनको इस कानून पर आपत्ति है।

सरकार की नीयत में खोट

बाबा साहेब आंबेडकर जयंती सप्ताह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मांझी ने खुलकर अपनी बात रखी। मांझी ने कहा कि वक्फ कानून को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वे अंतिम सांस तक इस बिल के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह एकतरफा कानून है, सरकार से वे इसे संशोधित करने को कहेंगे। कॉमन स्कूलिंग सिस्टम पर भी उन्होंने सवाल उठाए। मांझी ने कहा कि न तो पिछली सरकारों की मंशा साफ थी, न इस सरकार की। किससे डरकर सरकार कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू नहीं कर रही? समान शिक्षा का सपना तभी अधूरा है, जब सरकार की नीयत में खोट है।

225 सीटें जीतने का दावा

मीडिया से बातचीत के दौरान मांझी ने राजद नेता चंद्रशेखर पर भी हमला बोला। अपने खिलाफ बयानबाजी को लेकर उन्होंने चंद्रशेखर से कहा कि वे अपने शब्दों में या तो सुधार करें या स्पष्ट करें। हम लोग मंदिरों-मस्जिदों में पूजा के लिए नहीं, भावनाओं का सम्मान करने जाते हैं। किसी की भावना का अनादर ठीक नहीं है। मांझी ने कहा कि तेजस्वी इंडिया गठबंधन के संयोजक बन सकते हैं, सीएम नहीं। नीतीश आगे भी सीएम रहेंगे। बिहार में सीएम पद के लिए वैकेंसी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में एनडीए 225 सीटें जीतेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:गुजरात में तेज धमाके के साथ गिरा ट्रेनिंग प्लेन, एक की मौत; ये रही हादसे की वजह

यह भी पढ़ें:बेटी को ड्रग्स देते थे मेरे पति, फोन कर रखा था हैक; पूर्व DGP की पत्नी ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola