'इंटेलिजेंस फेलियर...', पहलगाम हमले पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, CM फेस पर कही ये बात

बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का पहलगाम हमले पर बड़ा बयान सामने आया है। महागठबंधन की बैठक को लेकर भी तेजस्वी यादव ने रिएक्शन दिया। सीएम उम्मीदवार के तौर पर महागठबंधन का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर भी उन्होंने बात की? विस्तार से पूरे मामले के बारे में जान लेते हैं।

Tejashwi Yadav

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को महागठबंधन की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद सदाकत आश्रम में संयुक्त तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया। महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि 4 मई को अलायंस में शामिल सभी दलों की जरूरी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पार्टियों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में आने वाले चुनावों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान तेजस्वी यादव समेत सभी नेताओं ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमला दुखद है, घटना पर शोक व्यक्त किया गया, जिसके बाद सबने एक मिनट का मौन रखा। हमले के विरोध में कल शाम को 7 बजे कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा, जिसमें गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। यह मार्च इनकम टैक्स ऑफिस से डॉकबंगला तक निकाला जाएगा। यादव ने आरोप लगाया कि पहलगाम में नौसेना के लेफ्टिनेंट हमले के बाद डेढ़ घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन उनकी सुध नहीं ली गई। हमला इंटेलिजेंस फेलियर था, किसी न किसी को घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विज्ञापन

पुलवामा कांड पर उठाए सवाल

तेजस्वी ने सरकार पर पुलवामा कांड को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलवामा मामले में क्या हुआ, इस बारे में देश जानना चाह रहा है? जम्मू-कश्मीर में आतंकी बिहार के श्रमिकों को मौत के घाट उतार चुके हैं, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? बॉर्डर पार से आतंकवादी भेजे जा रहे हैं, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, सरकार को बताना चाहिए कि घटनाओं को प्लानिंग कब और कैसे की गई है?

पूरा विपक्ष एकजुट

तेजस्वी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष एकजुट होकर आतंकवाद का खात्मा चाहता है। सरकार को बताने की जरूरत है कि आतंकवादी हमले को अंजाम देकर कैसे फरार होने में कामयाब रहे? पीएम के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि अब तक कई हमलों में लोग मारे जा चुके हैं। देश ने बहुत जवान खोए हैं। राजद को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि उनकी मनोदशा का सबको पता है। सीएम फेस को लेकर तेजस्वी ने कहा कि जो सीएम का दावेदार होगा, वो बाद में भी रहेगा। एनडीए में सीएम फेस तय नहीं है, जो चालाक हैं, वे महागठबंधन के दावेदार को जान गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ