---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Assembly Election: मुजफ्फरपुर की 11 सीटों पर फाइट के आसार, जानें कौन-कौन दावेदार?

बिहार में चुनावी चौसर शुरू होने से पहले राजनीतिक उम्मीदवारी की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। बिहार में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुजफ्फरपुर जिले की 11 सीटों पर तगड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। पार्टियों में कैंडिडेट्स भी अपनी-अपनी दावेदारी जताने लगे हैं।

---विज्ञापन---

मुकुल कुमार, मुजफ्फरपुर

बिहार में कुछ ही समय बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने कमर कस ली है। मुजफ्फरपुर जिले में 11 सीटें आती हैं। 2 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बाद राजनीतिक बदलाव लाने वाला मुजफ्फरपुर इस चुनाव में क्या गुल खिलाएगा, आइए जानते हैं? अपनी लीची और लहठी के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर साहित्यिक और राजनैतिक रूप से काफी समृद्ध रहा है। जिले की कुढ़नी, पारू, साहेबगंज, बरुराज और औराई सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का इस समय कब्जा है। वहीं, मीनापुर, बोचहां, गायघाट और कांटी विधानसभा पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा है। मुजफ्फरपुर सदर में कांग्रेस तो सकरा पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक को जीत हासिल हुई थी।

---विज्ञापन---

उपचुनाव में बदले समीकरण

इन 11 विधानसभा क्षेत्रों में कुढ़नी सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने राजद से यह सीट छीन ली थी। 2020 के चुनाव में राजद के अनिल सहनी ने जीत हासिल की थी। टिकट घोटाले में सजा होने के बाद अनिल सहनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। उपचुनाव के बीच राजद से जुड़े पुराने कार्यकर्ता शेखर सहनी ने बगावत कर दी, नतीजा राजद यह सीट गवां बैठा। उपचुनाव में भाजपा के केदार गुप्ता ने जीत हासिल की, वे फिलहाल बिहार सरकार में मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें:‘तेजस्वी यादव मुसलमानों के खिलाफ’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया…

---विज्ञापन---

वहीं, बोचहां विधानसभा सीट से भी आईपी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। यह सीट मुसाफिर सहनी के आकस्मिक निधन से खाली हुई थी। इससे पहले IP ने BJP के समर्थन से जीत हासिल की थी। उपचुनाव में राजद ने चूड़ा-दही का नारा दे दिया और दूसरी तरफ सवर्णों का एक बड़ा वर्ग पूर्व विधायक बेबी कुमारी से खफा होकर उसके साथ चला गया। नतीजा बोचहां की सीट राजद के खाते में चली गई। अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी क्षेत्रों में दावेदारों की संख्या बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा केस में नरेंद्र मान कौन? जो संभालेंगे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी

---विज्ञापन---

कहां कौन-कौन दावेदार

  • कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र- इस क्षेत्र से नए दावेदारों में शशिरंजन, अबोध साह, शेखर सहनी, सुधीर कुमार अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।
  • कांटी- इस सीट पर युवा नेता अनय राज, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, अरविंद सिंह, वर्तमान विधायक इसराइल मंसूरी सक्रियता दिखा रहे हैं।
  • पारू- वर्तमान विधायक अशोक सिंह के सामने महागठबंधन के कई नेताओं समेत जन सुराज पार्टी के रानू शंकर इस सीट से दावेदारी जता रहे हैं।
  • साहेबगंज- वर्तमान विधायक और मंत्री राजू सिंह के सामने तुलसी राय दावा ठोक रहे हैं।
  • बरुराज- वर्तमान विधायक अरुण सिंह भाजपा से दोबारा टिकट मांग रहे हैं।
  • मीनापुर- इस सीट पर राजद के मौजूदा विधायक के अलावा एक महिला उम्मीदवार टिकट की जुगत भिड़ा रही हैं।
  • गायघाट- राजद से वर्तमान विधायक निरंजन राय टिकट मांग रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक महेश्वर यादव के पुत्र प्रभात किरण जदयू, पूर्व विधायक और वर्तमान सांसद वैशाली वीणा देवी की पुत्री कोमल सिंह और राजद के ही चंदन यादव की दावेदारी ने माहौल को रोचक बना दिया है।
  • औराई- वर्तमान विधायक राम सूरत कुमार युवा दीनबंधु क्रांतिकारी और आफताब आलम सीपीआई से अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
  • बोचहां- चुन्नू बाबू दोबारा लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
    बोचहां सुरक्षित सीट है, जिसके लिए वर्तमान विधायक अमर पासवान, किशन चौधरी, बेबी कुमारी समेत कई दावेदार हैं।
  • मुजफ्फरपुर सदर- वर्तमान में कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी यहां से विधायक हैं। उनके अलावा कांग्रेस से अरविंद मुकुल, मयंक मुन्ना, भाजपा से सुरेश शर्मा और उनके पुत्र के नाम दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।
  • सकरा- यह भी सुरक्षित सीट है, जिस पर फिलहाल जदयू का कब्जा है। सकरा में अशोक चौधरी, कपिल राम के साथ एक पूर्व रिटायर्ड अधिकारी लगातार सक्रिय हैं।

First published on: Apr 10, 2025 02:51 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola