Bihar Araria ASI Murder: बिहार के अररिया से बड़ी खबर है। यहां पुलिस पर हमले में ASI राजीव रंजन शहीद हो गए। उनकी हत्या की गई है। वह खून से लथपथ हालत में फुलकाहा बाजार में मिले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजीव रंजन देररात छापेमारी करने गए थे, लेकिन उनका शव वापस आया, जिसका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। ASI राजीव रंजन मुंगेर के रहने हैं।
बताया जा रहा है कि फरार अपराधी को दबोचने गए राजीव को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार दिया। इस दौरान उनकी ग्रामीणों में झड़प हुई थी, जिसमें उन्हें बुरी तरह पीटा गया। पुलिस वाले की हत्या से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। SDPO मुकेश कुमार साह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है, जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:195 यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट से निकला धुंआ, लंदन जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
वांछित अपराधी को पकड़ने गई थी टीम
मिली जानकारी के अनुसार, SDPO मुकेश कुमार साह ने बताया कि थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी। अपराधी अनमोल यादव आर्म्स एक्ट, NDPC एक्ट में दर्ज केस का आरोपी है। मुखबिर ने सूचना दी कि वह एक शादी समारोह में खैरा चंदा गांव पहुंचने वाला है, जिसके बाद ASI राजीव रंजन टीम के साथ अपराधी की गिरफ्तारी हेतु खैरा चंदा गांव पहुंचे थे। उन्होंने अपराधी अनमोल यादव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया।
हमले में ASI राजीव रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में राजीव रंजन झड़प के दौरान गिर गए थे। उनके सिर में चोट लगी थी, जिस वजह से काफी खून बह गया। ज्यादा खून बहने से ही उनकी जान गई।
यह भी पढ़ें:‘मुस्लिम मर्द हिजाब पहनें, होली पर रंग नहीं लगेगा’; UP के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
8 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines