रविशंकर शर्मा
बिहार के पटना जिले के बाढ़ में पुलिस ने शराब पार्टी करते हुए फैमिली रेस्टोरेंट से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान बीयर और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोटी बोटी फैमिली रेस्टोरेंट में बीती शाम से ही शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर टीम ने छापा मारा। मौके से शराब पीते हुए 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल, होटल संचालक फरार है।
क्या है पूरा मामला
पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत एनएच-31 से सटे रोटी बोटी फैमिली रेस्टोरेंट में देर रात पुलिस ने बर्थडे पार्टी में शराब पी रहे 6 लोगों को पकड़ा है। मौके से वहां शराब की बोतल बरामद की गई है। वहीं, सीओ की मौजूदगी में रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शाम से ही वहां बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि होटल में कुछ लोग मिलकर शराब पी रहे थे, जो बिहार में पूरी तरह बंद है।
पुलिस ने की छापेमारी
थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि रोटी बोटी फैमिली रेस्टोरेंट में कुछ लोग शराब की पार्टी कर रहे हैं। अविलंब थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई। बिहार में पूरी तरह शराबबंदी होने के बावजूद भी होटल संचालक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में शराब पिला रहे थे, जिस कारण होटल को भी सील कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी होटल में गैर कानूनी कार्यों की सूचना पर अविलंब कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- मेरठ की मुस्कान से आगे निकली बिहार की प्रगति, पति की सुपारी के लिए ऐसे जुटाए पैसे
संबंधित खबरें
पटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
17 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
23 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines