Bihar: बिहार के बेतिया में गुरुवार को मझौलिया स्टेशन के पास सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे इंजन से अलग हो गए। यह हादसा मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। हादसे के बाद कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। 200 मीटर दूर जाने के बाद जैसे ही ड्राइवर को हादसे का पता चला, उसने ट्रेन को रोक दिया।
ट्रेन आनंद बिहार टर्मिनल जा रही थी
यह हादसा सुबह करीब 10 बजे का है। हादसे की जानकारी पाकर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बोगियों को जोड़कर रक्सौल जिले से नई दिल्ली के लिए रवाना किया। ट्रेन बिहार (Bihar) आनंद बिहार टर्मिनल जा रही थी। फिलहाल किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे के बाद ट्रैक पर खड़ी बोगी।
अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो बोगियों को आपस में जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले कपलिंग में खराबी की वजह से बोगियां इंजन से अलग हुई थीं।
यात्रियों का कहना है कि हादसे के दौरान उन्हें तेज झटका लगा। अफरा-तफरी के बीच यात्री ट्रेन के गेट पर पहुंचे तो देखा कि करीब 7 बोगी इंजन के साथ आगे निकल गई। जबकि 5 बोगी पीछे छूट गई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रैक बाधित रहा।
पिछले साल भी हुआ था हादसा
दिसंबर 2022 में बिहार के तनकुप्पा स्टेशन पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसके बाद दो ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था। जबकि कई अन्य को डायवर्ट कर दिया गया था। जांच में सामने आया था कि ये हादसा ब्रेक जाम होने के कारण हुआ था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: इन 8 रूट्स पर 140 किमी की स्पीड से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए खासियत
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
16 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
17 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines