---विज्ञापन---

बिहार angle-right

हिमाचल से पकड़ा गया 1 लाख का इनामी कुख्यात, 5 साल से दे रहा था चकमा, 13 संगीन मामले!

नवगछिया पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख के इनामी अपराधी नवीन यादव की गिरफ्तारी से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है। उसकी गिरफ्तारी से न केवल पुराने केस खुलेंगे, बल्कि अपराधियों के हौसले भी पस्त होंगे।

---विज्ञापन---

निर्भय चौबे, भागलपुर

बिहार के नवगछिया जिले की पुलिस और STF को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन यादव को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार किया गया है। हत्या, डकैती और लूट जैसे कुल 13 संगीन मामलों में वांछित नवीन पिछले पांच सालों से पुलिस को चकमा देता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई पुराने मामलों को सुलझाने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

हिमाचल में छिपा था खतरनाक अपराधी

गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव का रहने वाला नवीन यादव बीते कई वर्षों से फरार था। STF और नवगछिया पुलिस की टीम ने उसकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला में ट्रेस की और उसे वहां एक निजी कंपनी से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह पहचान छिपाकर कंपनी में काम कर रहा था।

13 संगीन मामलों का आरोपी

नवीन यादव पर हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अप्रैल 2020 में हुए चर्चित राजधर यादव हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। इस मामले में उसकी पत्नी रिंकी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

---विज्ञापन---

भाई-पिता को मिल चुकी है सजा

राजधर यादव हत्याकांड में नवीन का भाई कुख्यात छोटू यादव और उसके पिता रामरत्ती यादव पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं। दोनों को नवगछिया न्यायालय से सजा भी मिल चुकी है जबकि नवीन तब से ही फरार था और पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

---विज्ञापन---

एसडीपीओ ने दी पूरी जानकारी

नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नवीन यादव की गिरफ्तारी STF की मदद से हुई है। उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों की गुत्थियां सुलझ सकती हैं और इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

First published on: Apr 24, 2025 07:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola