बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और प्रदेश में आए दिन हो रही बड़ी अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार के गृह विभाग ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को राज्य के 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर ये तबादले किए गए हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर हाल के दिनों में विपक्ष द्वारा कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।
शिखर चौधरी को कटिहार के एसपी की जिम्मेदारी
बिहार के गृह विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पटना के पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) संजय कुमार को सारण का एसपी (ग्रामीण) बनाकर भेजा गया है। सारण के एसपी शिखर चौधरी को कटिहार के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कटिहार के एसपी वैभव शर्मा को पटना के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव शर्मा के नेतृत्व में कटिहार पुलिस ने हाल के महीनों में कई आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया था, जिसके कारण उनका यह ट्रांसफर काफी अहम माना जा रहा है।
वहीं, पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार को बेगूसराय में बीएमपी-8 (बिहार सैन्य पुलिस) का समादेष्टा बनाया गया है। माना जा रहा है कि निगरानी ब्यूरो में उनके अनुभव का लाभ अब बिहार सैन्य पुलिस को मिलेगा, खासकर फोर्स प्रबंधन और अनुशासन के मामलों में। सूत्रों के अनुसार, इस तबादले का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। बिहार सरकार समय-समय पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण करती रहती है ताकि विभिन्न जिलों और विभागों में ताजगी और दक्षता बनी रहे।
शैशव यादव को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया
पटना के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) शैशव यादव का तबादला सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव में कमांडेंट के रूप में किया गया है। बगहा के स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के कमांडेंट मिथिलेश कुमार को पटना पुलिस मुख्यालय में वेटिंग में रखा गया है। वहीं, नवजोत सिमी को बेगूसराय के विशेष सशस्त्र पुलिस-8 के कमांडेंट से बेगूसराय के ही विशेष सशस्त्र पुलिस-19 की जिम्मेदारी दी गई है, नवजोत सिमी के पास पहले से बीएमपी-19 का अतिरिक्त प्रभार था।
वहीं, दिव्यांजलि जायसवाल को पटना के अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है। वह रामनगर बगहा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात थीं। अन्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों में उनके अलावा अतुलेश झा को पटना सिटी से डिहरी, रोहतास और शिवम धाकड़ को मोतिहारी से दानापुर, पटना भेजा गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines