Big Blow For Nda Government Bihar: बिहार से बड़ी खबर है. नई सरकार के गठन के बाद एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से अचानक कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. सबसे बड़ा नाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ का है, जिन्होंने अचानक पार्टी छोड़कर सभी को चौंका दिया. उनके साथ ही कई प्रभारी प्रदेश अध्यक्षों ने भी त्यागपत्र सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार मदन चौधरी, प्रमोद यादव और राजेश रंजन सहित कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सीधे उपेंद्र कुशवाहा को भेज दिया है. दो इस्तीफे वायरल हुए हैं, जिसमें एक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ ने पार्टी हाईकमान पर पार्टी के पुराने साथी होते हुए उन्हें बड़े फैसलों में नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: बिहार में विधानसभा अध्यक्ष पद इतना खास क्यों? BJP-JDU के अलग-अलग तर्क, किन नामों की चर्चा
इस्तीफा देने वाले नेता कौन?
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से इस्तीफा देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ और प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार के अलावा मदन चौधरी, प्रमोद यादव और राजेश रंजन का नाम सामने आ रहा है. एक ही दिन में इतने इस्तीफों से पार्टी के अंदर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जब से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया, तबसे ही अंदरखाते नाराजगी बढ़ने लगी थी. दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाया गया, इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे. वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अंदरखाते उपेंद्र कुशवाहा के इस फैसले से नाराज थे.
यह भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस ने 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण एक्शन
जितेंद्र नाथ ने इस्तीफे में क्या लिखा
पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम लिखे इस्तीफा पत्र में लिखा कि प्रिय कुशवाहा जी, लगभग 9 साल से आपके साथ काम कर रहा हूं, लेकिन अब कई राजनीतिक व सांगठनिक निर्णय को अपने को नहीं जोड़ पा रहा हूं. ऐसी स्थिति में अब आपके साथ काम करना संभव नहीं रह गया है, इसलिए पार्टी की अपील जिम्मेदारी और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देना ही उचित है.
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines