बिहार में हुई विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वहीं, विजय कुमार सिन्हा को BJP विधायक दल का उपनेता चुना गया. दोनों ही फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे. बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक के बाद कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. जबकि विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया है. बीजेपी की तरफ से ये दोनों नेता हिट हैं और फिट भी हैं. ये जीत का चौका है.
नीतीश कुमार को फिर मिली कमान
सुबह सीएम आवास पर जदयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई. औपचारिकता लगभग तय थी, नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. बैठक का माहौल शांत था, लेकिन संदेश बेहद स्पष्ट, जदयू में नेतृत्व को लेकर न कोई सवाल, न कोई विकल्प.
कौन बनेगा भाजपा विधायक दल का नेता?
जदयू के बाद अब सबकी निगाहें बीजेपी पर टिकी हैं. पार्टी की बैठक दोपहर में बुलाई गई है, जहां विधायक दल का नया नेता तय किया जाएगा. सियासी गलियारों में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है एक सम्राट चौधरी तो दूसरा विजय सिन्हा है. हालांकि बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड देखने पर एक बात साफ है कि आखिरी समय में सरप्राइज देने की कला पार्टी ने किसी से सीखी नहीं, खुद ईजाद की है.
यह भी पढ़ें- बिहार में CM के नाम पर लगी मुहर, JDU विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार चुने गए नेता
दोपहर में होगी NDA की बैठक
वहीं, आज दोपहर 3:30 बजे NDA की विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक में 202 विधायक मौजूद रहेंगे. ये बैठक आज विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी. इस बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, ये लगभग तय माना जा रहा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
30 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines