Bihar News: बिहार के वित्त विभाग ने 100 यूनिट बिजली फ्री देने पर स्थिति साफ कर दी है। शनिवार शाम को विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रत्येक माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर विभाग ने किसी प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं दी है। इस संबंध में कोई भी निर्णय वित्त विभाग द्वारा नहीं लिया गया है।
दरअसल, शनिवार दोपहर एक जानकारी वायरल हुई कि बिहार में अब हर परिवार को हर माह 100 यूनिट फ्री दी जाएगी। हर जगह यह सूचना वायरल हो गई। इतना ही नहीं प्रदेश में सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी शुरू कर दीं। मामला इतना बढ़ गया कि वित्त विभाग को शाम कर बीच में आना पड़ा।
तेजस्वी ने भी दिया था बयान
मुफ्त बिजली की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। तेजस्वी ने कहा था कि एनडीए सरकार अब हमारी नीतियों की नकल कर रही है। हमने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अब चुनाव नजदीक देख सरकार हमारे वादों को अपना रही है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार जनहित के नाम पर चुनावी दिखावा कर रही है और एनडीए गठबंधन पूरी तरह रक्षात्मक राजनीति में उतर आया है।
NDA के नेताओं के बयान भी वायरल
सूचना मिलने पर एनडीए के नेताओं के बयान भी सामने आने लगे थे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने फैसले को जनकल्याणकारी बता दिया। कहा था कि बिहार सरकार का यह कदम गरीब और मध्यम वर्ग के हित में है। विपक्ष भले ही इसे चुनावी चाल बताए, लेकिन यह आम जनता को सीधी राहत देने वाला फैसला है। वहीं जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज ने भी इस फैसले को विकासपरक और दूरदर्शी बताया।
फ्री बिजली मिलना संभव है?
देश के कई राज्यों में सरकारें जनता को फ्री बिजली दे रही हैं। वर्तमान में दिल्ली में 200 यूनिट, पंजाब में 300 यूनिट और हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है। इसके अलावा झारखंड और राजस्थान में भी बिजली फ्री देने की तैयारी चल रही है। बिहार में आरजेडी पहले ही फ्री बिजली देने की घोषणा कर चुकी है। अब बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह संभव हो सकता है कि एनडीए भी इसकी घोषणा कर दे।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 day agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
2 days agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
2 days agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
2 days ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
3 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines