Fire Breaks Out in Puri Jaynagar Express in Jamui: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के जमुई में करीब 1300 यात्रियों को लेकर जा रही पुरी जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के ओवर हेड वायर में आग लग गई। ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग ट्रेन की बोगियों से कूद कर भागने लगे। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर हुई घटना
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के जमुई क्षेत्र का है। यहां दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर शुक्रवार को पुरी जयनगर एक्सप्रेस गुजर रही थी। बताया गया है कि ट्रैक के ओवर हेड वायर में आग लगी थी। इसी दौरान पायलट ने 18 बोगियों वाली ट्रेन को बिना रोका स्पीड़ से आग के नीचे से निकाल दिया। इसके बाद कुछ आगे जाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकते ही जैसे ही सवारियों को मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
ट्रेन में सवार थीं 13 सौ सवारियां
बताया गया है कि ट्रेन में उस वक्त करीब 1300 यात्री सवार थे। हालांकि घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि की सूचना नहीं है। उधर, सूचना पर रेलवे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आगरा के पास पालातकोट एक्सप्रेस में भी लगी थी आग
बता दें कि कुछ दिन पहले ही आगरा के पास भांडई रेलवे स्टेशन के आउटर पर पालातकोट एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लग गई थी। जबकि करीब 4 बोगियां प्रभावित हुई थीं। आग को देखकर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका था। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
संबंधित खबरें
'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
44 mins ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
3 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines