Prashant Kishore targets BJP-RJD: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। इस बार का बिहार चुनाव बहुत ही खास और दिलचस्प होने वाला है। इस चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर काफी जोर-शोर से अपनी पार्टी जन सुराज के साथ चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी पार्टी का विस्तार भी कर रहे हैं। आज उनकी पार्टी में भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय और हिमाचल प्रदेश के पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह शामिल हुए हैं। इस खास मौके पर पटना में जन सुराज की तरफ से एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। जिसमें प्रशांत किशोर ने BJP और RJD पर जमकर निशाना साधा है।
क्यों थामा जन सुराज का दामन?
जन सुराज में शामिल होने के बाद पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना सब कुछ छोड़ दिया है और जन सुराज का हाथ मजबूत करने का फैसला लिया है। वहीं, भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने कहा कि वह प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर जन सुराज में शामिल हुए हैं। जन सुराज के साथ जुड़ने का उनका उद्देश्य बिहार की छवि को बदलना है।
RJD-BJP पर मिलीभगत का आरोप
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने एक पुराने जमीन विवाद को लेकर BJP और RJD पर निशाना साधा है। साथ ही इसी मामले को लेकर दिलीप जायसवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में हाई कोर्ट ने निर्देश देने के बाद भी अब तक CID की जांच नहीं हुई है। किशोर ने RJD-BJP पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या वह दिलीप जायसवाल जैसे व्यक्ति के साथ मंच साझा करेंगे? इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मृतक राजेश शाह की मां और बहन मौजूद थीं। उन्होंने भावुक होकर न्याय की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: ‘चीनी मिल के वादे पर प्रायश्चित करेंगे…’, पीएम मोदी के आज बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी ने कसे 11 तंज
पटना में जन सुराज का बड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, सूत्रधार प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती सहित कई नेता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
17 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
20 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines