(गणेश प्रसाद, औरंगाबाद)
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की सिंगर पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है। ज्योति के औरंगाबाद आने से उनके यहीं से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने के कयास लगाए जाने लगे हैं। इस कयास से पक्ष-विपक्ष के नेताओं के अभी से ही हाथ-पांव फूलने लगे हैं। उन्हें औरंगाबाद विधानसभा चुनाव टिकट हाथ से जाने का डर सताने लगा है।
पवन-ज्योति का लगा रहता है औरंगाबाद आना-जाना
गौरतलब है कि पवन-ज्योति के स्टारडम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। दोनों की गजब की फैन फॉलोइंग है। दोनों में से एक भी जहां जाते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। इसी वजह से दोनों जब औरंगाबाद आते है तो चुपके से ही आते हैं और चुपके ही वापस चले जाते हैं। मीडिया तक को भी उनके आने की अकसर भनक नहीं लग पाती।
यह भी पढ़ें:चुनाव आयुक्त मुसलमान हैं, यह कौन-सी…संजय राउत ने BJP पर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी बोले
चुपके से औरंगाबाद आईं ज्योति सिंह
बता दें कि 21 अप्रैल दिन सोमवार को भी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुपके से औरंगाबाद आईं और चुपके से ही वापस चली गईं, लेकिन औरंगाबाद की राजनीतिक फिजाओं को गरमा गईं। यहां की राजनीतिक फिजा में औरंगाबाद से ज्योति सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की बातें तैरने लगी हैं। ज्योति का विधानसभा चुनाव लड़ना तो तय है, लेकिन अभी दल और सीट तय नहीं हुई है।
इस वजह से औरंगाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चा
औरंगाबाद और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में ज्योति सिंह जहां भी जाती है, वहीं से उनके बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोर-शोर से होने लगती है। ज्योति के औरंगाबाद आने पर भी इसी तरह की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। इस चर्चा में कितना दम है, इसका पता तो विधानसभा चुनाव का वक्त आने पर ही पता चलेगा, लेकिन औरंगाबाद में तो उनके चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी है।
यह भी पढ़ें:BJP के दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार कौन? पार्टी ने किया नामों का ऐलान
चर्चा के पीछे राजनीतिक मकसद भी
वैसे राजनीति के धुरंधर यह भी मानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले बड़े सेलेब्रिटी चर्चा में बने रहने के लिए जान-बूझकर किसी-न-किसी इलाके का दौरा करके ऐसे संकेत देते रहते हैं कि वे उसी इलाके से चुनाव लड़ सकते हैं, ताकि क्षेत्र में उनके नाम की चर्चा होती रहे और समय आने पर वे इसका राजनीतिक लाभ उठा सकें। माना जा रहा है कि ज्योति सिंह ने चर्चा में बने रहने के लिए औरंगाबाद का दौरा किया है।
ज्योति लड़ेगी चुनाव तो औरंगाबाद बन जाएगी हॉट सीट
ज्योति के औरंगाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा में दम है तो यह पक्ष-विपक्ष के दलों के टिकट चाहने वाले नेताओं के लिए हाथ-पांव फुलाने वाला है। यदि ज्योति सिंह औरंगाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ती है तो निःसंदेह यहां का चुनावी मुकाबला काराकाट में हुए लोकसभा चुनाव जैसा रोचक और बेहद खर्चीला हो सकता है। यह सीट भी काराकाट लोकसभा की सीट जैसी हॉट सीट बन सकती है। ज्योति के समर्थन में इलाके में भोजपुरी कलाकारों की फौज उतरी नजर आ सकती है।
यह भी पढ़ें:राज और उद्धव आएंगे साथ…महाराष्ट्र को और क्या चाहिए? पढ़ें सामना का संपादकीय
अभी ज्योति ने नही खोले तुरूप के पत्ते
वैसे ज्योति सिंह ने अपने तुरूप के पत्ते अभी नही खोले हैं। ज्योति ने बातचीत के दौरान कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव वह जरूर लड़ेगी। अभी सीट और दल फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी टिकट को लेकर कई दलों से बात चल रही है। समय आने पर सबकुछ क्लियर हो जाएगा।
चर्चा को हम रोक नही सकते
औरंगाबाद सीट से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो जाने के बारे में ज्योति सिंह ने कहा कि चर्चा वह तो नहीं कर रही है। लोग चर्चा कर रहे हैं। उन्हे चर्चा करने से वे कैसे रोक सकती हैं?
यह भी पढ़ें:‘PM मोदी से मिलने इंडिया आने को उत्सुक हूं’; Elon Musk साल के आखिर में आ सकते हैं भारत
इस कारण औरंगाबाद आई
औरंगाबाद आने के बारे में ज्योति सिंह ने कहा कि चूंकि उनके पति पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। यह सीट औरंगाबाद और रोहतास दोनों जिलों में पड़ती है। दोनों ही जिलों के क्षेत्र में उन्होंने चुनाव के दौरान भरपूर भ्रमण किया है। इस दौरान इलाके में लोगों से दोनों के आत्मीय रिश्ते बन गए। राजनीतिक कारणों और इन रिश्तों की वजह से ही वह और पवन सिंह लोगों के दुख दर्द में शामिल होने औरंगाबाद और रोहतास आते रहते हैं।
औरंगाबाद के टिंकू टाईगर की इस क्षेत्र में एक अच्छे गायक के रूप में पहचान है। टिंकू के पिताजी का पिछले दिनों निधन हो गया था। उस वक्त वह व्यस्तताओं की वजह से शोक संतप्त परिवार से मिलने नहीं आ सकी थीं। इसी वजह से वह टिंकू टाईगर के परिवारजनों से मिलने आई हैं। टिंकू टाईगर के घर आने का फिलहाल कोई राजनीतिक उदेश्य नहीं है। यह बात जरूर है कि जब वह चुनाव लड़ेंगी तो टिंकू टाईगर का साथ अवश्य मिलेगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines