Karakat Lok Sabha Elections 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पहले पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। बाद में एक्स पर कहा था कि वे अपनी मां के कहने पर लड़ेंगे। फिर उन्होंने काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए भी चुनौतियां पैदा हो गई हैं। इसी क्रम में वे प्रचार के लिए काराकाट गए थे। वीरवार को निकाले गए रोड शो में दो करोड़ की गाड़ी में प्रचार करना और बुलडोजर से फूल बरसाना चर्चा का विषय बन गया। अब भोजपुरी स्टार के खिलाफ 5 थानों में आदर्श आचार संहिता की अवमानना करने के 5 केस दर्ज किए गए हैं।
सिर्फ 5 गाड़ियों की परमिशन थी, लेकर पहुंचे कई
पवन सिंह ने वाहनों को लेकर कोई अनुमति चुनाव आयोग से नहीं ली। जबकि ऐसा करना जरूरी होता है। पवन सिंह पर बिक्रमगंज अनुमंडल के पांच पुलिस स्टेशनों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रोड शो में बिना परमिशन अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनको सिर्फ पांच गाड़ियों की परमिशन दी गई थी। जबकि रोड शो में 15-20 गाड़ियां नजर आईं। 25 से अधिक बाइक शामिल थीं। जो साफ तौर पर आदर्श आचार संहिता की अवमानना है। निर्वाचन आयोग की तरफ से लगातार प्रचार को लेकर निगरानी बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें: Exclusive वीडियो: भाषण देते वक्त मंच पर बेसुध होकर गिरे नितिन गडकरी
चुनाव आयोग वीडियो और ऑडियो हर प्रकार से प्रचार पर निगाह रख रहा है। रोड शो में प्रशंसक भी पवन सिंह के साथ सेल्फी लेते दिखे। महंगी गाड़ी में आए पवन का खूब जोरदार स्वागत किया गया। भीड़ को संभालना भी प्रशासन के लिए चुनौती भरा रहा। पवन सिंह को भोजपुरी का पावर स्टार कहा जाता है। वे पहले बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलते रहे हैं। बताया जाता है कि वे किसी और जगह से टिकट की सोच रहे थे। लेकिन बीजेपी ने मुंह मोड़ा, तो निर्दलीय लड़ने का मन बना लिया।
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
12 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines