बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है. इस मुलाकात की राजनितिक हलियारे में जमकर चर्चा हो रही है. पवन सिंह एक शो से जुड़े हुए थे, वह बाहर आये और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की और इसके बाद वह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंच गए. अब इस पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है.
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि पवन सिंह एक कलाकार हैं और एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपनी कला पर ध्यान देना चाहिए. अगर उनमें अन्य मामलों में समझदारी या दूरदर्शिता की कमी है तो वह क्या करते हैं या नहीं करते हैं, यह देखने वाली बात है. एक कलाकार होने के नाते पवन सिंह को चुनाव और राजनीति में शामिल होने के बजाय अपनी कला के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए.
इसके साथ तेज प्रताप यादव ने कहा है कि कुछ समय पहले वह लखनऊ में मेरे पैरों पर गिरे हुए थे और अब वह किसी और के पैरों में गिर हुए हैं. उनका कहना था कि पवन सिंह कलाकार हैं और उन्हें अपनी कलाकारी करनी चाहिए.
बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की उपेंद्र कुशवाहा, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष के साथ मुलाकात के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसका असर शाहाबाद और मगध क्षेत्रों में इसका असर पड़ सकता है. बिहार के शाहाबाद क्षेत्र, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले आते हैं और इसमें 22 विधानसभा सीटें हैं. यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन अब यहां बीजेपी और उसके सहयोगियों का प्रभाव काम पड़ता दिखाई दे रहा है. 2020 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों में से एनडीए केवल दो सीटें बीजेपी के खाते में आई थीं.
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
4 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
11 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
14 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines